Yoga for Bloating: पेट फूलने की समस्या में रामबाण हैं ये 3 योगासन, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए योग करना एक फायदेमंद विकल्प है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं पेट फूलने पर कौन से आसन करने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Yoga for Bloating: पेट फूलने की समस्या में रामबाण हैं ये 3 योगासन, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका


कुछ लोगों में पेट फूलने की समस्या रहती है, जो आमतौर पर गलत खान-पान या फिर खराब जीवनशैली फॉलो करने की वजह से होती है। हालांकि, योग और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इससे आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए आप नियमित तौर पर योग और प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। चलिए सेलिब्रिटी योग एक्सपर्ट अंशुका से जानते हैं पेट फूलने की समस्या में किए जाने वाले कुछ योगासनों के बारे में। 

कटि चक्रासन 

कटि चक्रासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इस आसन को करने से न केवल पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि गैस, एसिडिटी के साथ ही साथ पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है। इसे करने के लिए पैरों के बीच एक फुट का गैप बनाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब कंधों को सीध में फैलाएं और दाएं हाथ को पीछे से बाईं और लाकर हाथों पर लपेटें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ANSHUKA YOGA (@anshukayoga)

उत्थित पार्श्वकोणासन 

अगर आप पेट फूलने की समस्या से पीड़ित हैं तो ऐसे में उत्थित पार्श्वकोणासन कर सकते हैं। इस आसन को करने से पाचन तंत्र पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को फैलाएं और हाथों को उपर की ओर रखें। अब एक घुटने को मोड़ें और हाथों को उपर की ओर लाएं। 

मंडूकासन 

मंडूकासन करना पेट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इसे करने से पेट फूलने की समस्या के साथ ही कब्ज, अपच और एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है। इसे करने के लिए आपको वज्रासन की अवस्था में बैठना है और दोनो हाथों को पेट पर रखना है। अब इसके बाद आगे की ओर झुकें। 

इसे भी पढ़ें - हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए करें राज योग का अभ्यास, जानें तरीका

सेतु बंधासन 

सेतु बंधासन यानि ब्रिज पोज करने से पेट को कई फायदे मिलते हैं। इसे करने से पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको सीधे लेटना है। इसके बाद घुटनों को मोड़ लें और हाथों को सीधा रखें। अब कमर के उपरी हिस्से को उपर की ओर उठाएं। इस अभ्यास को कम से कम 15 से 20 सेकेंड के लिए करें। 

Read Next

रोजाना शशांकासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version