
What Foods Cause Fast Bloating: वजन घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के लिए फल फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। कुछ लोग तो सुबह के नाश्ते में केवल फलों का सेवन करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें फलों के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें कुछ फलों के सेवन से एसिडिटी और ब्लोटिंग होने लगती है। इसका कारण फलों का सही तरीके से सेवन न करना भी हो सकता है। इन फलों और खाने के सही तरीके के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन फलों के बारे में।

सेब और ब्लूबेरी- Apple and Blueberries
सेब और ब्लूबेरी में प्राकृतिक रूप से सोर्बिटोल पाया जाता है। यह एक प्रकार का नेचुरल शुगर है, जो कई फलों में पाया जाता है। कुछ लोगों के शरीर में यह नेचुरल शुगर पच नहीं पाती है, जिससे उन्हें गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में सोर्बिटोल की मात्रा अधिक होने से बच्चों को डायरिया भी हो सकता है। इसका सही तरीके से सेवन करने के लिए इन्हें हल्का गर्म करके सुबह के समय ही खाएं। साथ ही, इन्हें पानी में दालचीनी, लौंग, काली मिर्च के साथ पानी में पकाकर सेवन करें।
खरबूज- Muskmelon
कुछ लोगों को खरबूज के सेवन से भी पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से फ्रूक्टोस पाया जाता है, जो कई लोगों में पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इसके सेवन से कुछ लोगों को दस्त, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, कई लोगोंं में यह पेट फूलने का कारण भी बन सकता है। इसलिए आप जब भी खरबूज का सेवन करें, इसमें हल्की सी काली मिर्च डालकर जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फल, गट हेल्थ रहेगी बेहतर
सूखी खुबानी- Dried Apricots
सूखी खुबानी के सेवन से भी कई लोगों को ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इनमें फ्रुक्टोस नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिससे ज्यादा सेवन से पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। सही तरीके से सेवन करने के लिए इसे रातभर भिगोकर रखना जरूरी है। साथ ही, एक बार में 2-3 से ज्यादा सूखी खुबानी का सेवन नहीं करें। भिगोकर रखने से इसमें मौजूद कंपाउंड निकल जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
तरबूज- Watermelon
गर्मियां आते ही तरबूज आने भी शुरू हो जाते हैं। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से भी कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को फ्रूक्टोज की एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, इसमें खाने से पहले इस पर चाट मसाला या काली मिर्च छिड़क कर खानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी फल खाने से होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
आड़ू- Peaches
आड़ू में प्राकृतिक रूप से मिठास पाई जाती है, जिसे पॉलीओल्स कहा जाता है। यह कंपाउंड कई लोगों में आसानी से पच नहीं पाता है। इस कारण उन्हें आड़ू के सेवन के बाद पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यह गट बैक्टीरिया को नुकसान करके आंतों को नुकसान कर सकता है। इसके सेवन के लिए पानी में आड़ू के साथ काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और लौंग उबालकर सेवन करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version