क्या आपको भी फल खाने से होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

अगर फल खाने के बाद आपका पेट भी फूलने लगता है, तो एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे के कुछ मुख्य कारण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी फल खाने से होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण


Fruits causes of bloating : सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से युक्त होने के कारण फलों को डेली डाइट में शामिल करने पर जोर दिया जाता है। फलों का स्वाद अच्छा होता है, जिसकी वजह से लोग फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन फल खाने के बाद कुछ लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या होने लगती है। इस वजह से लोग फलों के सेवन से दूरी बनाने लगते हैं। बेशक कुछ फलों के सेवन से आपको गैस व पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इस बारे में हमने डायटीशियन शिवाली गुप्ता से बात की तो उन्होंने इस समस्या के कुछ कारणों को विस्तार से बताया। इस लेख में आपको फल खाने से पेट फूलने के कारणों को बताया जा रहा है।

फल खाने से क्यों होती है पेट फूलने की समस्या? Why Fruits Causes Of Bloating In Hindi

फ्रुक्टोज इंटॉलरेंसट (Fructose Intolerance)

फल खाने के बाद पेट फूलने जैसे पाचन संबंधी लक्षण फ्रुक्टोज इंटॉलरेंस की ओर संकेत करते हैं। अन्य समस्याएं जैसे लैक्टोज इंटॉलरेंस की तरह इस समस्या में  पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फ्रुक्टोज फलों में पाई जाने वाली अच्छी शुगर होती है। अगर आपको इससे इंटॉलरेंस हैं तो ऐसे में फल खाने के बाद आपको इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है। पचाने में मुश्किल होने के कारण आपको पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, कंट्रोल में रहेगी समस्या

fruits causes bloating in hindi

फाइबर की उच्च मात्रा

फलों और सब्जियों में आमतौर पर फाइबर पाया जाता है। कई बार ज्यादा फल खाने की वजह से पेट में गैस व पेट फूलने, पेट दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर आपने डाइट में अधिक फल खाना शुरू किया है, तो इस आदत को कम करें। अगर फलों का सेवन अधिक करना है तो इस आदत को धीरे-धीरे बढ़ाएं। इससे पाचन तंत्र पर किसी तरह का दवाब नहीं पड़ता है।

फलों से एलर्जी

कुछ लोगों को किसी विशेष तरह के फल से एलर्जी होती है। ऐसे में यदि व्यक्ति वो फल खा लेते हैं तो इससे उनको पाचन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में पेट फूलना भी शामिल है। इम्यून सिस्टम में खराबी के कारण भी कुछ लोगों को फलों से या किसी खास फल से एलर्जी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करते हैं कद्दू के बीच, जानें इसे खाने का तरीका

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome)

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एक तरह का सिंड्रोम होता है। इसमें व्यक्ति को फल खाने से पाचन संबंधी समस्या या पेट फूलने जैसे लक्षण का सामना करना पड़ सकता है।

अगल-अलग लोगों को अलग-अलग फलों से एलर्जी हो सकती है। यदि फल खाने के बाद किसी व्यक्ति पेट में दर्द, गैस या पेट फूलने की समस्या अधिक हो रही है तो ऐसे में उसको तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस स्थिति में खुद किसी दवा का सेवन न करें।

Read Next

Summer Drink: गर्मियों में खीरे से बनाएं ये 4 ड्रिंक्स, शरीर रहेगा कूल-कूल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version