Doctor Verified

खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय

खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, खट्टी डकार और पेट फूलने के कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय


आधुनिक जीवनशैली और अनियमित खान-पान के कारण आजकल कई लोगोंं को पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। दरअसल, वर्तमान समय में लोग अपने-अपने कामों में इतना बिजी रहते हैं कि उनके पास खुद का ख्याल रखने का समय भी नहीं होता है। एक ही जगह पर घंटों तक बैठकर काम करने और सोने-जगने का समय निर्धारित ने होने के कारण लोगों को खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर, गर्मियों के मौसम में यह समस्याएं बढ़ जाती हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर सोडा या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका बुरा असर पेट पर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) खट्टी डकार और पेट फूलने के कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं।

खट्टी डकार और पेट फूलने के कारण - Causes Of Sour Burps And Bloated Stomach

1. जंक फूड और तली-भुनी चीजों के अधिक सेवन के साथ-साथ अनियमित समय पर भोजन करने के कारण सबसे ज्यादा खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं।

2. गर्मियों में अत्यधिक पसीना आने के कारण शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और परिणामस्वरूप खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

3. गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन भी पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

4. गर्मियों में मसालेदार और तले-भुने भोजन का सेवन, पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। 

5. देर रात भारी भोजन करना या अधिक मात्रा में भोजन करने से भी पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सफेद या ब्राउन राइस: आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें

खट्टी डकार और पेट फूलने से बचाव के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Prevent Sour Burps And Bloated Stomach

डॉक्टर ने बताया कि खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने भोजन का समय निर्धारित करें और रोजाना समय पर भोजन करें। इसके साथ ही भोजन को अच्छे से चबाकर खाएं। कई बार लोग काम करते हुए, टीवी देखते हुए या मोबाइल में बात करते हुए भोजन करते हैं, जिसके कारण वह भोजन को अच्छे से नहीं चबाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब आप भोजन करें तो बाकी चीजों पर फोकस न करें। डॉक्टर की सलाह है कि लोगों को अपनी डाइट में फलों की सलाद शामिल करनी चाहिए। फ्रूट सलाद हमारी आंतों को खोलती हैं, जिससे गैस और डकार जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

salad

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पित्ती उछलने के कारण और बचाव के तरीके, आयुर्वेदाचार्य से जानें

इसके साथ ही आप अगर रोजाना गेहूं की रोटियां खाते हैं तो गेहूं के आटे के साथ जौ का आटा मिलाकर रोटियां तैयार करें। इससे ये रोटियां पेट के लिए भारी नहीं होंगी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी। गर्मियों में सूखी सब्जी खाने के बजाए रसेदार सब्जियां खाएं और खाना खाते समय पानी न पिएं। भोजन से आधा घंटा पहले या आधा घंटा बाद आप पानी पी सकते हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में सहायक होता है।

इन उपायों को आजमाकर आपको लाभ मिल सकता है लेकिन अगर खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या ज्यादा होती है तो डॉक्टर से सलाह लें और उचित इलाज फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है माचिका जड़ी-बूटी, इस तरह से करें उपयोग

Disclaimer