Doctor Verified

खाना खाने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसे दूर करने के उपाय

Ayurvedic Remedies To Treat Bloating: पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसे दूर करने के उपाय


Ayurvedic Remedies To Treat Bloating: लोगों के जीवन में आए बदलाव के कारण उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने की अनियमित आदत पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। इससे आहार से पौष्टिक तत्वों का अवशोषण सही तरह से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को गैस, एसडिटी, कब्ज, बदहजमी और पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या मुख्य रुप से गलत खानपान से जुड़ी होती है। दरअसल, आप इसको पाचन क्रिया में गड़बड़ी का संकेत समझ सकते हैं। अंग्रेजी में इसको ब्लोटिंग कहते हैं। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, हार्मोनल असंतुलन, पानी कम मात्रा में पीना, बासी आहार का सेवन करना  और कब्ज, ज्यादा देर तक भूखे रहना, इसके अलावा पीरियड में शारीरिक बदलाव की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कई बार किसी तरह की दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को भी पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। शहर में लोगों को यह समस्या होना एक आम बात हैं। ऐसे में हमारी टीम ने वैदिक्योर हेल्थकेयर एंड वेलनेस कंसल्टेंट आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. संजू सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि पेट फूलने के क्या कारण होते हैं। इसके साथ ही, पेट फूलने का आयुर्वेदिक उपाय को भी बताया गया है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर संजू सिंह ने बताया कि सर्दियों में वात, कफ और पित्त की प्रकृति में भी बदलाव आता है। इस मौसम शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके उपाय के बारे में। 

खाना खाने के बाद ब्लोटिंग के कारण  - Causes of Bloating After Meal In Hindi 

खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या को दूर करने से पहले आपको उसके कारणों को दूर करने के प्रयास करना चाहिए। आगे जानते हैं इस समस्या के कारण 

बीन्स और फलियां

डॉक्टर के मुताबिक आहार संबंधी कारणों से भी व्यक्ति को पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जो लोगों सर्दियों में फलियां, बीन्स, और दाल का सेवन करते हैं उनको भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

Ayurvedic remedies for Gas

डेयरी प्रोडक्ट 

बहुत से लोगों को डेयर प्रोडक्ट की वजह से ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट को पचाने में समय लगता है। कुछ लोग लैक्टोज की वजह से डेयरी प्रोडक्ट खाने से गैस और ब्लोटिंग होने लगती है। 

खाने के तुरंत बाद लेट जाना

कुछ लोगों को रात में खाना खाने के तुरंत बाद नींद आने लगती हैं। लेकिन, खाना के तुरंत बाद लेटने से पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से आपको गैस की समस्या हो सकती है।  

हार्मोनल स्ट्रेस 

स्ट्रेस और हर्मोनल बदलाव की वजह से लोगों के पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, स्टेस की वजह से पाचन क्रिया पर दबाव उत्पन्न  होता है। इसके कारण पेट में ऐंठन और ब्लोटिंग की समस्या होती है। 

लाइफस्टाइल 

जिन लोगों का काम एक ही जगह पर बैठकर करने का होता है उन लोगों को पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में ब्लोटिंग होना आम बात है।

पेट फूलने की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज - Ayurvedic Remedies To Treat Bloating in Hindi 

पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं पेट फूलने की समस्या का इलाज। 

अदरक का पानी

पेट की समस्या को दूर करने के लिए आप अदरक का उपयोग कर सकते हैं। अदरक के कुछ टुकड़ों को आप कूटकर पानी के डालकर 10 से 15 मिनट तक उबालें। जब पानी में उबाल आ जाए तो आप इसे छानकर पी सकते हैं। 

अजवाइन

अजवाइन पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। अजवाइन के साथ काला नमक मिलाकर खाने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। 

फली को भिगोकर खाएं 

अगर आपको फली जैसे बीन्स, राजमा, आदि से गैस की समस्या होती है तो ऐसे में आप फलियों को एक रात पहले भिगोकर रखें। इससे गैस की समस्या नहीं होती है। 

जीरा का पानी 

गैस की समस्या से बचाव के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। गैस की समस्या को कम करने के लिए आप जीरा के पानी को सुबह खाली पेट पी सकते हैं। जीरे का पानी पीने से पित्त की समस्या में आराम मिलता है।

हींग 

कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद गैस बनने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग कर सकते हैं। आयुर्वेद में हींग को पाचन क्रिया के लिए बेहतर बताया गया है। हींग में एंटीसेप्टिक और एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं। आप सब्जी और दाल में हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। गैस होने पर आप गुनगुने पानी में हींग मिलाकर पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : शरीर के दर्द को दूर करती ये आयुर्वेदिक थेरेपी, आयुर्वेदाचार्य से जानें

कुछ लोगों को खाने के बाद गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप ऊपर बताए उपायों को अपना सकते हैं। हमारी ‘आरोग्य विद आयुर्वेद’ सीरीज में आपको आने वाले समय आयुर्वेद से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियां प्रदान की जाएंगी। आयुर्वेद के माध्यम से अन्य रोगों के इलाज को जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट https://www.onlymyhealth.com के साथ जरूर जुड़ें। साथ ही, हमारे लेखों को अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करें, ताकि वह भी आयुर्वेदिक उपचारों के विषय में जागरूक हों और उनको भी इसका लाभ मिलें।   

Read Next

शरीर के दर्द में आराम दिलाएगा आक के पत्तों का तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer