Aak Leaves Oil to Get Rid of Body Pain in Hindi: सर्दियों या ठंड का मौसम आते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसमें जोड़ों और हड्डियों से जुड़ा दर्द भी शामिल है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द आपको ज्यादा परेशान कर सकता है। खासकर, बुजुर्गों और अधिक उम्र के लोगों को इसका सामना ज्यादा करना पड़ता है। जिन लोगों को गठिया रोग हैं, उन्हें भी सर्दियों में जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करते हैं। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए लोग अपनी डाइट का ख्याल रखते हैं। साथ ही, गर्म पानी से सिकाई आदि भी करते हैं। इसके अलावा, कई लोग सरसों या तिल के तेल से भी जोड़ों की मालिश करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आक के पत्तों का तेल भी जोड़ों के दर्द में आराम दिला सकता है। अगर आप नियमित रूप से आक के पत्तों के तेल से जोड़ों और हड्डियों की मालिश करेंगे, तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
आक के पत्तों का तेल जोड़ों के दर्द में कैसे आराम दिलाता है?
आक के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आक के पत्तों में मौजूद गुण सूजन और दर्द में आराम दिलाता है। आक के पत्तों का तेल गठिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद (Aak Leaves Oil Benefits in Arthritis) होता है। इन पत्तों का तेल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और दर्द से राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- पूरे शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत
आक के पत्तों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Aak Leaves Oil to Get Rid of Body Pain in Hindi
अगर आप जोड़ों के दर्द (Joints Pain Home Remedies in Hindi) या शरीर के किसी अन्य हिस्से के दर्द से परेशान हैं, तो आक के पत्तों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आक के पत्तों का तेल लें। दर्द वाली जगह पर तेल लगाएं और फिर पट्टी या कपड़े से बांध लें। अगर आप 5-6 दिनों तक रोजाना आक के पत्तों के तेल का इस्तेमाल इस तरह से करेंगे, तो आपको शरीर के दर्द में काफी आराम (How to Get Rid of Body Pain in Hindi) मिलेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version