Tips to Get Relief From Gas in Head: गैस एक आम समस्या है। गैस शरीर की किसी भी हिस्से पर चढ़ सकती है। गैस, सिर पर भी चढ़ सकती है। सिर पर गैस चढ़ने से लोग परेशान हो सकते हैं। अक्सर लोग सिर पर गैस चढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं। यह सिरदर्द का कारण बन सकता है। दरअसल, जब पेट में गैस जमा होती है, तो वह धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगती है और सिर तक पहुंच जाती है। ऐसे में सिरदर्द और तनाव का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी अक्सर ही सिर पर गैस चढ़ जाती है, तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सिर पर गैस चढ़ जाए तो क्या करें ( Sir Par Gas Chad Jaye to Kya Kare)-
सिर पर गैस चढ़ जाए तो क्या करें?
1. नस्य क्रिया
आयुर्वेद में सिर पर गैस चढ़ जाए तो, नस्य क्रिया करना फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में गैस को निकालने के लिए नस्य क्रिया करवाई जाती है। अगर किसी व्यक्ति को वात दोष है, और इसकी वजह से सिर पर गैस चढ़ गई है, तो ऐसे में गैस निकालने के लिए नस्य क्रिया की जा सकती है। नस्य क्रिया करने से गैस से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
2. अजवाइन और सोंठ का पानी
आयुर्वेद में सिर की गैस निकालने के लिए अजवाइन और सोंठ का सेवन किया जा सकता है। अगर आपको सिर पर गैस चढ़ जाए, तो इसके लिए एक गिलास पानी लें। इसमें 1-1 चम्मच अजवाइन और सोंठ मिलाएं। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। फिर आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं। अगर आप रोज इस पानी का सेवन करेंगे, तो इससे गैस से छुटकारा मिल सकता है।
3. धनिया और सौंफ का पानी
अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो सिर की गैस निकालने के लिए आप धनिया और सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें धनिया और सौंफ मिक्स करें। फिर इस पानी को छानकर गुनगुना पी लें। अगर आप रोज धनिया और सौंफ का पानी पिएंगे, तो इससे गैस से जरूर राहत मिलेगी। सौंफ पाचन के लिए फायदेमंद होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- सिर में गैस चढ़ने से हो सकती हैं ये 6 तरह की दिक्कत
4. नाक में सरसों का तेल डालना
अगर आपकी कफ प्रकृति है, तो नाक में सरसों का तेल डालने से आपको आराम मिल सकता है। सरसों का तेल डालने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसलिए आप चाहें तो सिर की गैस निकालने के लिए आप नाक में सरसों का तेल डाल सकते हैं।
5. सोंठ और पुदीना और अजवाइन
आप सिर की गैस निकालने के लिए सोंठ, पुदीना और अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। सोंठ, पुदीना और अजवाइन का ड्रिंक आपकी गैस की समस्या दूर कर सकती है।
6. स्टीम जरूर लें
स्टीम लेने से भी सिर की गैस में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप गर्म पानी लें। इसमें आप पुदीने का तेल भी डाल सकते हैं। गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां डालना भी फायदेमंद होता है। इससे आपको हल्का महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गैस का दर्द कहां-कहां हो सकता है? डॉक्टर से जानें गैस के कारण शरीर के हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में
7. रोज सुबह योग करें
अगर आप रोजाना योग करेंगे, तो इससे सिर की गैस को निकालने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप हल्के व्यायाम या योग कर सकते हैं। सिर की गैस निकालने के लिए आप प्राणायाम भी कर सकते हैं।