शरीर में गैस फंस जाए तो अपनाएं ये 5 तरीके, तुरंत मिलेगी राहत

Tips To Relieve Gas Immediately In Hindi: शरीर में गैस फंस जाए, तो आप वॉक कर सकते हैं या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, इससे इंस्टेंट राहत मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में गैस फंस जाए तो अपनाएं ये 5 तरीके, तुरंत मिलेगी राहत


Tips To Relieve Gas Immediately In Hindi: आज की तारीख में लोग घर का बना खाना कम खाते हैं। इसके बजाय, रेडी टू ईट फूड, प्रीसवर्ड फूड और जंक फूड जैसी चीजें ज्यादा खाते हैं। ये चीजें न सिर्फ हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं, बल्कि पेट में गैस बनाने के लिए भी जिम्मेदार होती हैं। अगर कोई लंबे समय तक इस तरह के रेडी टू ईट फूड का सेवन करे, तो इससे कब्ज और गैस बनने के कारण पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। यह बात, तो हम सभी जानते हैं कि अगर शरीर में गैस फंस जाए, तो बहुत ज्यादा दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। कई बार गैस फंसने का दर्द इतना तीव्र होता है कि वह असहनीय हो जाता है। वैसे तो गैस बनना और निकलना, पाचन तंत्र का एक हिस्सा है। लेकिन, अगर किसी वजह से गैस का बुलबुला शरीर में फंस जाए, तो इसकी वजह से असहजता और शारीरिक समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। इससे निपटने के लिए आप कुछ खास किस्म के तरीके अपना सकते हैं।

गैस फंस जाए तो क्या करें- Tips To Relieve Gas Immediately In Hindi

Tips To Relieve Gas Immediately In Hindi

चहलकदमी करें

अगर आपके शरीर में गैस फंस गई है और लंबे समय से निकल नहीं रही है, तो ऐसे में आप कुछ देर के लिए चहलकदमी कर सकते हैं। चहलकदमी यानी वॉक करने से शरीर में मूवमेंट होने लगती है। वॉक करने से पूरे शरीर में एक तरह का मोशन आ जाता है। ऐसे में फंसी हुई गैस को निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, वॉक करने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है। एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि रात को सोने पहले कुछ देर वॉक हेल्थ के लिए अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: पेट में ज्यादा गैस बनती है तो खाएं ये 5 चीजें, जल्द दूर होगी समस्या

मसाज से मदद मिलेगी

गैस निकालने के लिए यह भी बहुत कारगर तरीका है। आप मसाज करने के लिए किसी तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे पेट की ऊपर से नीचे की ओर हल्के हाथों से मालिश करें। इस तरह, गैस को निकलने में मदद मिलती है। यही नहीं, मसाज की मदद से आंतों की प्रक्रिया में भी सुधार होता है। लेकिन, ध्यान रखें कि अगर आपको दर्द ज्यादा हो रहा है, तो इसकी अनदेखी न करें। अच्छा रहेगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: पेट की गैस से राहत पाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, जानें इस्तेमाल के तरीके

गुनगुना पानी पिएं

Tips To Relieve Gas Immediately In Hindi

गैस रिलीज करने के लिए पेय पदार्थ का सेवन भी बहुत लाभकारी माना जाता है। आप चाहें, तो गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, अदरक या पुदीना की चाय भी पी सकते हैं। इन चीजों में ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गैस रिलीज करने के लिए जीरा और सौंफ को गुनगुने पानी में मिक्स करके भी इसे पी सकते हैं। यह भी काफी कारगर है।

इसे भी पढ़ें: गैस का दर्द कहां-कहां हो सकता है? डॉक्टर से जानें गैस के कारण शरीर के हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में

पिएं एप्पल साइडर

एक्सपर्ट्स की मानें, पेट दर्द या गैस के अटकने पर एप्पल साइडर विनेगर पिया जा सकता है। गैस निकालने के लिए एप्पल साइडर विनेगा का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। हालांकि, इस संदर्भ में अब तक पर्याप्त शोध मौजूद नहीं है। लेकिन, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तुरंत गैस से राहत के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर पी सकते हैं। इससे जल्द आराम मिलता है और गैस के कारण हो रहे पेट दर्द से भी छुटकारा मिलता है। यही नहीं, ब्लोटिंग जैसी समस्या से भी राहत दिलाने में यह अहम भूमिका निभाता है।

योगा से मिलेगी राहत

पेट में फंसे गैस को निकालने के लिए आप कुछ खास किस्म के योगासन कर सकते हैं। इनकी मदद से इंस्टेंट गैस रिलीज हो जाता है। इसमें, पवनमुक्तासन, बालासन, पश्चिमोत्तासन जैसे कुछ आसन शामिल हैं। इन्हें करना भी आसान है। हालांकि, कोई भी आसन करते वक्त अगर परेशानी महसूस हो, तो न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या दांतों में ब्रेसेस (दांतों में तार) लगवाने से चेहरे की बनावट बदल जाती है? जानें सावधनियां

Disclaimer