
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर पेट फूलने, भारीपन और असहजता महसूस होती है। हार्मोनल बदलाव और पाचन में हल्की गड़बड़ी की वजह से यह समस्या आम है। ऐसे में दवा लेने की बजाय योग के प्राकृतिक उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। योग न केवल पेट की सूजन कम करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारता है और मानसिक तनाव घटाता है। यहां हम 3 आसान योग के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सुबह खाली पेट कर सकती हैं। ये योग, पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करने में बेहद असरदार हैं। आगे जानते हैं इन 3 योग के फायदे और स्टेप्स। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योग एक्सपर्ट प्रिया श्रीवास्तव से बात की।
1. पवनमुक्तासन- Pawanmuktasana Or Wind Relieving Pose

स्टेप्स:
- पीठ के बल लेट जाएं और हाथ शरीर के पास रखें।
- दोनों घुटनों को धीरे-धीरे पेट की तरफ उठाएं।
- हाथों से घुटनों को पकड़ें और नाभि की तरफ हल्का दबाव दें।
- 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें और गहरी सांस लें।
- धीरे-धीरे पैर नीचे रखें और 2 से 3 बार दोहराएं।
फायदे:
- पेट की गैस और ब्लोटिंग कम करता है।
- पाचन तंत्र को एक्टिव करता है।
- पीरियड्स के दौरान पेट और कमर के दर्द को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में पेट फूल जाए तो तुरंत ट्राई करें डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय, गैस की समस्या से भी मिलेगी राहत
2. मार्जरीआसन- Marjariasana Or Cat Cow Pose

स्टेप्स:
- हाथ और घुटनों के बल टेबल पोजीशन में आएं, रीढ़ सीधी रखें।
- सांस लेते हुए पेट को नीचे करें और सिर को ऊपर उठाएं।
- सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर उठाएं और सिर को नीचे करें।
- इस क्रिया को 8 से 10 बार धीरे-धीरे करें।
फायदे:
- पेट की मांसपेशियों को हल्का मसाज देता है।
- पेट में गैस और ब्लोटिंग को कम करता है।
- रीढ़ की लचक को बढ़ाता है और मानसिक तनाव को घटाता है।
3. भुजंगासन- Bhujangasana Or Cobra Pose

स्टेप्स:
- पेट के बल लेट जाएं, पैर पीछे की ओर स्ट्रेच करें और हथेलियों को कंधों के पास रखें।
- सांस लेते हुए ऊपरी शरीर को धीरे-धीरे उठाएं, कंधे पीछे और छाती आगे रखें।
- पेट और नाभि जमीन के संपर्क में रहे।
- 15-20 सेकंड तक इस स्थिति में रहें और सांस छोड़ते समय धीरे-धीरे नीचे आएं।
- इसे 2-3 बार दोहराएं।
फायदे:
- पेट और एब्डोमिनल मसल्स की स्ट्रेचिंग से ब्लोटिंग (Bloating) कम होती है।
- पाचन शक्ति बढ़ती है।
- पीठ और कमर के दर्द में आराम मिलता है।
निष्कर्ष:
पीरियड्स के दौरान पेट फूलने की समस्या को कम करने के लिए ज्यादा दवाओं के बजाय योग को अपनाना आसान और सुरक्षित उपाय है। पवनमुक्तासन, भुजंगासन और मार्जरीआसन जैसे 3 आसान योगासन न सिर्फ पेट की सूजन व गैस को कम करते हैं बल्कि शरीर को हल्का, रिलैक्स और एनर्जेटिक भी बनाते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 19, 2025 16:15 IST
Published By : यशस्वी माथुर