पेट की गैस को तुरंत निकालने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

How to Get Relief from Gas Instantly in Hindi: पेट की गैस को निकालने के लिए आप कुछ जरूरी उपाय आजमा सकते हैं। जानें, पेट की गैस कैसे निकालें?
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गैस को तुरंत निकालने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

How to Get Relief from Gas Instantly in Hindi: अपच और गैस आजकल की एक आम समस्या हो गई है। आजकल अधिकतर लोग पेट में गैस बनने की शिकायत करते हैं। खराब खान-पान, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव पेट में बनने वाले गैस के मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार गैस बनती रहती है, तो ये समस्याओं को गंभीर बना सकती है। इस स्थिति में आपको कब्ज, सूजन और जलन का भी सामना करना पड़ सकता है। कई लोग गैस बनने पर सुबह खाली पेट गैस की दवा ले लेते हैं। लेकिन गैस की दवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा पड़ सकता है। इसलिए आपको प्राकृतिक तरीके से ही गैस को निकालने की कोशिश करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि दवा से गैस तुरंत निकल जाती है और जल्दी राहत मिल जाती है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ घरेलू उपाय भी तुरंत गैस निकाल सकते हैं। तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से  जानते हैं,  पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें? (How to Get Relief from Gas Instantly in Hindi)

पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें?- How to Get Relief from Gas Instantly in Hindi

1. मालिश करें

मालिश करने से पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा मिल सकता है। मालिश करने के लिए आप कोई भी तेल ले सकते हैं। हाथ पर तेल लें, इसे पेट पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से मालिश करें। पेट के अलावा आप हाथों और पैरों की मालिश भी कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा। साथ ही पेट की गैस में भी तुरंत आराम मिल सकता है। 

2. योग करें

पेट में गैस बनने पर अगर आप योगा करेंगे, तो आपको काफी आराम मिल सकता है। योग करने से पेट की गैस तुरंत निकल सकती है। पेट की गैस को निकालने के लिए आप पवनमुक्तासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन गैस बनने पर आपको हैवी योगासन करने से बचना चाहिए। आप बालासन, वृक्षासन आदि भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

3. सेब का सिरका

सेब का सिरका पेट की गैस को तुरंत निकालने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी को पी लें। अगर गैस बनने पर आप सेब का सिरका पिएंगे, तो इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। सेब के सिरके में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और गैस को निकालने में मदद कर सकता है।

4. सोडा

पेट में गैस बनने पर आप सोडे का सेवन भी कर सकता है। सोडा पेट की गैस को तुरंत निकालने में मदद कर सकता है। इसके बाद गैस बनने पर एक गिलास पानी लें। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें और पी लें। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में सोडा डालने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक सोडा लेने से पेट में दिक्कत हो सकती है। 

5. सौंफ 

पेट में गैस बनने पर आप सौंफ भी चबा सकते हैं। सौंफ में मौजूद तत्व पेट की गैस को निकालने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको अकसर ही गैस बनती है, तो आप खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सौंफ को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Stomach Gas: पेट की गैस खत्म करने के लिए क्या करें? जानें 6 उपाय

6. हर्बल टी

अगर आपको पेट की गैस को निकालना है, तो आप हर्बल टी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पुदीना, अदरक या कैमोमाइल टी पी सकते हैं। आप चाहें, तो इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं। इससे हर्बल टी अधिक पौष्टिक बनेगी और सेहत को अधिक लाभ मिलेगा।

How to Get Relief from Gas Instantly in Hindi: पेट की गैस को तुरंत निकालने के लिए आप मालिश और योग कर सकते हैं। इसके अलावा सेब का सिरका, हर्बल टी, सौंफ और सोडा भी पेट की गैस को निकालने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

ठंड लगने के कारण भी हो सकते हैं लूजन मोशन, ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Disclaimer