Loose Motion In Winter Home Remedies: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे ठंड की शुरुआत होती है, लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लूज मोशन बहुत आम है। जी हां, ठंड लगने के कारण भी लूज मोशन की समस्या हो सकती है। लूज मोशन होना सिर्फ दस्त के कारण ही नहीं, बल्कि ठंड लगने के कारण भी हो सकता है। यह ठंड का एक आम संकेत या लक्षण है। जिसके कारण लोगों बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है और मल त्याग के दौरान मल पानी की तरह पतला होता है। इसके कारण शरीर में हिडाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, साथ पेट दर्द और बार-बार टॉयलेट जाने के कारण गुदा मार्ग में भी दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की दवा लेने से बचना चाहिए, और डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कोई दवा लेनी चाहिए। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप लूज मोशन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको सर्दियों में लूज मोशन के 5 घरेलू उपाय (Thand Me Loose Motion Ke Gharelu Upay) बता रहे हैं।
सर्दियों में लूज मोशन के घरेलू उपाय- Loose Motion In Winter Home Remedies
1. जीरे का करें प्रयोग
ज्यादातर लूज मोशन या पेट के चूर्ण में जीरा का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लेमेटरी और कई गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह पाचन बेहतर बनाने, आंत में सूजन कम करने और मल को सख्त करने में बहुत लाभकारी है। आप जीरा भूनकर इसमें काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। साथ ही आप पानी में उबालकर, छानकर इसका सेवन कर सकते हैं और पानी भी पिएं।
इसे भी पढें: बार-बार आ रही है छींक? ये 5 घरेलू उपाय दूर करेंगे आपकी समस्या
2. दही का करें प्रयोग
दिन में 2-3 बार दही का सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह मलत्याग को सख्त करने और बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या में आपको आराम दिलाएगा। आंत की सूजन दूर करेगा और पाचन दुरुस्त होगा।
3. नींबू का करें प्रयोग
आप नींबू के रस में काला नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह एसिडिटी को खत्म करता है और पेट की कई समस्याओं में राहत प्रदान करता है। लूज मोशिन की समस्या में नींबू पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आपको जल्द राहत प्रदान करेगा।
4. शरीर को रखें हाइड्रेटेड
बार-बार मल त्याग के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण आप काफी थकान, कमजोर और बीमार महसूस करते हैं। इसलिए आपको लूज मोशन होने पर पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर भी बना रहता है।
इसे भी पढें: दस्त और पेट दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
5. केला खाने से मिलेगा आराम
फाइबर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पेट की गैस, कब्ज, अपच आदि जैसी समस्याएं दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह पाचन दुरुस्त करता है और मल को सख्त करता है। यह आपको दर्द में जल्द आराम प्रदान करता है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version