Expert

क्या हम लूज मोशन में दूध पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

दूध पीना सेहत के लिए काफी लाभाकरी होता है। लेकिन, लूज मोशन होने पर दूध पीना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप लूज मोशन में दूध पीते हैं तो इससे डायरिया या लूज मोशन की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हम लूज मोशन में दूध पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Can We Drink Milk in Loose Motions: आजकल खराब और गलत लाइफस्टाइल के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे लूज मोशन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लूज मोशन होने पर आपको हमेशा अच्छे और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। लूज मोशन होने पर आपको तेल-मसाले वाले खाने नहीं खाने चाहिए साथ ही जंक फूड्स खाने से भी बचना चाहिए। कुछ लोग अक्सर सोचते हैं कि लूज मोशन होने पर दूध पीना चाहिए या नहीं? अगर आप इस सवाल को लेकर परेशान हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

वैसे आमतौर पर लूज मोशन होने पर आपको दूध पीने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में दूध पीने से आपके डायरिया या लूज मोशन (दस्त) की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप भी लूज मोशन होने पर दूध पीते हैं तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Loose Motion me Doodh Peena Chahiye) - 

क्या हम लूज मोशन में दूध पी सकते हैं?

डाइटिशियन के मुताबिक दूध पीना सेहत के लिए काफी लाभाकरी होता है। लेकिन, लूज मोशन होने पर दूध पीना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप लूज मोशन में दूध पीते हैं तो इससे डायरिया या लूज मोशन की समस्या (How to Get Rid of Loose Motion) और ज्यादा बढ़ सकती है। लूज मोशिन या दस्त होने पर पेट में मौजूद एंजाइम्स लैक्टोज को पचा नहीं पाते हैं।

इससे कई बार लूज मोशन के लक्षण बढ़ भी सकते हैं। लूज मोशन के दौरान दूध पीने से दूध ठीक तरह से पच नहीं पाता है, जिससे लूज मोशन लगातार बने रहते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको पेट को टाइट करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। 

Can we drink milk in loose motions-inside

दस्त लगने पर क्यों नहीं पीना चाहिए दूध?

दस्त लगने पर (What to Eat in Loose Motion) आपको दूध नहीं पीना चाहिए इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, दस्त लगने पर पाचन तंत्र के लिए दूध और कुछ अन्य लिक्विड चीजें पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है और पाचन तंत्र की क्षमता भी आमतौर पर कम हो जाती है। डायरिया होने पर आपको गैस, अपच और पेट फूलने जैसी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए?

  1. लूज मोशन होने पर आपको हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
  2. लूज मोशन होने पर आपको दही के साथ ही साथ ओआरएस (ORS) और प्रोबायोटिक्स से भरपूर अन्य फूड्स खाने चाहिए।
  3. इसके लिए आपको चावल, बादाम का दूध और सोय मिल्क पीने पर ध्यान देना चाहिए।
  4. इसके लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए साथ-साथ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस रखना चाहिए।
  5. ऐसे में आपको जूस पीने के साथ ही साथ केले, सफेद चावल के साथ ही साथ सेब की चटनी भी खानी चाहिए।
  6. ऐसे में आपको ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे कई बार डायरिया और बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या फूड प्वॉइजनिंग में फायदेमंद होती है दही? जानें एक्सपर्ट से 

क्या लूज मोशन होने पर चाय पी सकते हैं?

आमतौर पर लूज मोशन होने पर आप चाय पी सकते हैं, लेकिन चाय को हमेशा सीमित मात्रा में पिया जाए तो ही अच्छा है। ऐसे में आपको ग्रीन टी और ब्लैक टी पीनी चाहिए। दरअसल, दस्त लगने पर चाय पीने से कई बार यह ठीक तरह से नहीं पच पाती है, जिससे कई बार लूज मोशन बना रहता है।

FAQ

  • क्या लूज मोशन में दूध पीना ठीक है?

    लूज मोशन या दस्त लगने पर आपको ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दस्त लगने पर दूध पीते हैं तो ऐसे में आपको पाचन संबंधी नुकसान हो सकते हैं। 
  • लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?

    लूज मोशन को तुरंत रोकने के लिए आपको केले, दही, चीनी और चावल आदि का सेवन करना चाहिए। इन्हें खाने से आपकी लूज मोशन की समस्या काफी हद तक कम होती है। 
  • बार-बार पतला दस्त होने पर क्या करें?

    अगर आपको बार-बार पतला दस्त हो रहा है तो ऐसे में जरूरी होता है कि खुद को हाइड्रेट रखें। इसके साथ ही साथ आपको ओआरएस (ORS) पीना चाहिए और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या फूड प्वॉइजनिंग में फायदेमंद होती है दही? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS