Doctor Verified

लूज मोशन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?

Diet in Loose Motion: अगर आपको दस्त यानी लूज मोशन की समस्या हो गई है, तो इस दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। लूज मोशन में क्या खाएं और क्या नहीं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 28, 2023 14:00 IST
लूज मोशन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Diet in Loose Motion in Hindi: बदलते मौसम में लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन्हीं में से एक लूज मोशन की समस्या है। आजकल अधिकतर लोग लूज मोशन, उल्टी और चक्कर आना जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वैसे तो दवाई लेने से लूज मोशन की समस्या 2-3 दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन लूज मोशन की वजह से होने वाली कमजोरी का अनुभव लंबे समय तक रहता है। दरअसल, लूज मोशन या दस्त होने पर व्यक्ति के शरीर से तरल पदार्थ अधिक मात्रा में निकल जाता है। इससे कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इसलिए अगर आपको लूज मोशन की समस्या हो गई है, तो इस स्थिति में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। लूज मोशन के दौरान अगर आप डाइट का ख्याल रखेंगे, तो इससे दस्त की समस्या से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, दस्त की वजह से होने वाली कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं लूज मोशन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

लूज मोशन में क्या खाना चाहिए?- What to Eat in Loose Motion in Hindi

salt and sugar water in loose motion

1. नमक और चीनी का पानी पिएं

लूज मोशन के दौरान नमक और चीनी का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें चुटकी भर नमक और चीनी मिला लें। अब इस पानी को दिन में 2-3 बार पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही, आपको कमजोरी और थकान का अनुभव भी नहीं होगा। लूज मोशन में नमक और चीनी का पानी पीने से पेट को भी आराम मिलता है। इसके अलावा, लूज मोशन में नारियल पानी, छाछ, दही आदि का सेवन करना भी अच्छा होता है।

2. मूंग दाल की खिचड़ी खाएं

मूंग दाल की खिचड़ी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर लूज मोशन की समस्या हो गई है, तो आप मूंग दाल की खिचड़ी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल की खिचड़ी खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन मिलेंगे। इससे लूज मोशन से राहत मिल सकती है। साथ ही, धीरे-धीरे कमजोरी भी दूर होने लगेगी। आप खिचड़ी में दही मिलाकर भी खा सकते हैं। मूंग दाल को पचाना काफी आसान होता है। इसे खाने से आपको एनर्जी भी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- इन 10 कारणों से लोगों को होता है लूज मोशन, छुटकारा पाने के लिए अजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

3. चावल और दही एक साथ खाएं

लूज मोशन में चावल के साथ दही खाना बेहद लाभकारी होता है। चावल और दही को एक साथ खाने से लूज मोशन में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप जीरा राइस बनाएं। इसमें दही मिक्स करें और फिर खा लें। आप इसमें अन्य चीजों को मिक्स करने से बचना चाहिए। चावल और दही का कॉम्बिनेशन दस्त या डायरिया से छुटकारा दिला सकता है।

4. केला खाएं

अगर लूज मोशन से परेशान हैं, तो केले का सेवन कर सकते हैं। केले में पोटैशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, केले में मौजूद स्टार्च पेट में नमक और पानी के अवशोषण को बेहतर बनाता है। इससे मल सख्त बनाता है और लूज मोशन से आराम मिलता है। लूज मोशन में केला खाने से आपको एनर्जी भी मिलेगी।

5. ओट्स का सेवन करें

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो जठरांत्र नली से पानी को अवशोषित कर लेता है। ऐसे में जब पानी अवोशिषित होता है, तो इससे मल सख्त बनता है और बार-बार मल त्याग की इच्छा नहीं होती है। इसलिए अगर आप भी लूज मोशन या दस्त से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें। लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान आपको मिल्क ओट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। आप वेजिटेबल ओट्स बनाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

avoid milk in loose motion

लूज मोशन में क्या नहीं खाना चाहिए?- What Not to Eat in Loose Motion in Hindi

  • 1. लूज मोशन होने पर आपको दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, आप दही का सेवन कर सकते हैं।
  • 2. लूज मोशन में आपको फास्ट फूड या जंक फूड से भी परहेज करना चाहिए।
  • 3. लूज मोशन या दस्त की समस्या में आपको अधिक फैट और कैलोरी युक्त चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • 4. लूज मोशन में एल्कोहल, कॉफी, सोडा या अन्य कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से भी बचना चाहिए।

अगर आप भी लूज मोशन से परेशान हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखकर इससे निपटा जा सकता है। लूज मोसन में आप ओट्स, दही, मूंग दाल की खिचड़ी, चावल और केले का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer