
Home Remedies for Loose Motion: लूज मोशन या दस्त एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र में और किसी को भी हो सकती है। असंतुलित खानपान, खराब जीवनशैली या कमजोर पाचन की वजह से यह समस्या होती है। लूज मोशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इंसान कमजोरी का शिकार भी हो जाता है। लूज मोशन की समस्या में लापरवाही बरतने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं और इसकी वजह से उसे गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। लूज मोशन की समस्या में बहुत से लोग ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने लग जाते हैं। ऐसा करने के बजाय आप अपने घर में मौजूद कुछ चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं लूज मोशन के घरेलू उपाय के बारे में।
लूज मोशन की समस्या में घरेलू उपाय- Home Remedies To Stop Loose Motion in Hindi
दस्त या लूज मोशन की समस्या हर व्यक्ति में अलग-अलग कारणों से हो सकती है। बच्चों में यह समस्या बहुत ज्यादा दूध पीने या किसी तरह के इन्फेक्शन की वजह से होती है। दूषित भोजन और दूषित पानी पीने से भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ज्यादा तेल-मसालेदार खाना खाने की वजह से और जीवनशैली से जुड़ी कई अन्य आदतों की वजह से भी आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: शराब पीने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? अपनाएं ये 8 उपाय
लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं-
1. नमक,चीनी और पानी का घोल
चीनी, नमक और पानी का घोल लूज मोशन में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता है और शरीर में कमजोरी और पानी की कमी भी नहीं होती है। इसके लिए आप एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच नमक एक गिलास पानी में मिलाएं और पिएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलता है।
2. सौंफ का इस्तेमाल
दस्त से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण दस्त की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप 1 चम्मच भुनी हुई सौंफ लें इसमें एक चम्मच बिना भुनी हुई सौंफ मिलाएं। दोनों को खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पी लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।
3. जीरा वाला पानी
लूज मोशन की समस्या में जीरा वाला पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरे को एक साथ उबाल लें। उबालने के बाद जब पानी आधा हो जाये तो ठंडा करके थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मरीज को देते रहें।
4. केला का सेवन
लूज मोशन की समस्या में पोटैशियम और फाइबर से युक्त केले का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर में इलेक्टोलाइट्स की कमी पूरा करने का काम करता है और बार-बार दस्त आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
5. नारियल पानी
दस्त या लूज मोशन की समस्या में नारियल पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स गुण होते हैं जो शरीर को पानी की कमी से बचाते हैं और लूज मोशन से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: ठंड लगने के कारण भी हो सकते हैं लूजन मोशन, ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा
लूज मोशन या दस्त की समस्या में ऊपर बताये गए घरेलू उपायों को अपनाना बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version