सेब के रस का उपयोग अधिकतर लोग वजन घटाने के लिए करते हैं। सेब के रस में मौजूद गुणों के कारण कई लोग इसे स्किन और बालों की समस्याओं में भी उपयोग करते हैं। जीवा आयुर्वेदा के डाक्टर प्रताप चौहान के मुताबिक सेब के रस का प्रयोग पित्त पथरी को गलाने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि पित्त की पथरी को डिसॉल्व करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है, लेकिन नियमित प्रयोग से इसके अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पित्त पथरी को गलाने के लिए कैसे करें सेब के जूस का इस्तेमाल।
पहले पांच दिन
पित्त पथरी को डिसॉल्व करने के लिए एक योजना बनानी होगी। जिसके तहत शुरुआती पांच दिनों में 4-5 सेब खाने हैं या पांच दिनों तक 4 गिलास सेब का जूस पी सकते हैं। योजना के अंतर्गत इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है-
- पांच दिन केवल संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
- डाइट में अधिक मात्रा में फाइबर को शामिल करें। प्रतिदिन लगभग 30 ग्राम फाइबर लें।
- फलों और सब्जियों को खाएं।
- डाइट में कम फैट वाले फूड आइटम्स को शामिल करें।
- खाने में मीठे और कार्बोनेटेड मिठास के सेवन से बचें।
इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी: आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज के घरेलू उपाय
छठवां दिन
पांच दिन सेब डाइट लेने के बाद यूरिन के माध्यम से पित्त पथरी आसानी से बाहर निकल सकती है। सेब का सेवन करने से पथरी नरम और काफी हद तक घुल जाती है। छठे दिन ऐसी होनी चाहिए डाइट-
- पित्त पथरी को कम करने के लिए शाम का खाना छोड़ दें। खाने की जगह आपको एक बड़ा कप गर्म पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पीना है। इस प्रक्रिया को 1.5 घंटे बाद दोबारा दोहराएं। यह पित्त पथरी को मुक्त करने में मदद करेगा।
- इस ड्रिंक में एक बड़ा चम्मच तिल का तेल या जैतून का तेल मिला सकते हैं।
- ये ड्रिंक लुब्रिकेटर की भूमिका निभाएगा।
सातवां दिन
सातवें दिन स्टूल के माध्यम से पित्त पथरी शरीर से बाहर निकल सकती है। स्टूल के रंग में बदलाव आ सकता है और पत्थर के छोटे टुकड़े देखे जा सकते हैं। इस प्रक्रिया का नियमित प्रयोग करके पथरी को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी (गॉलब्लैडर स्टोन) होने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, एक्सपर्ट से जानें पूरी डाइट
सेब के रस से सेहत को मिलने वाले फायदे
- सेब का रस वजन घटाने में मदद करता है। इससे पेट अधिक देर तक भरा रहता और कम कैलोरी कंज्यूम करने में मदद मिल सकती है।
- सेब का रस हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है। ये कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को कंट्रोल कर सकता है।
- ये स्किन पर अच्छा प्रभाव डालता है। स्किन टेक्स्चर में सुधार होता है।
- ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
- सेब के रस से विनेगर बनाया जाता है, जो फूड प्रिजर्वेशन में मदद करता है।
- इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।