What to Do if You Vomit After Drinking Alcohol in Hindi: शराब पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। जो लोग अधिक शराब पीते हैं, उन्हें आने वाले समय में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शराब पीने से लिवर डैमेज होने का जोखिम काफी अधिक होता है। शराब पीने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, ये तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन शराब पीने के तुरंत बाद कुछ अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। कई लोगों को शराब पीने के बाद सिरदर्द, तो कुछ लोगों को उल्टी का अनुभव हो सकता है। जब लोगों को शराब पीने के बाद उल्टी होती है, तो अकसर वे दवाई ले लेते हैं या फिर अधिक शराब पीने लगते हैं। लेकिन इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, इससे आपकी उल्टी रुकेगी। साथ ही आप पहले से बेहतर महसूस भी करेंगे। आइए, जानते हैं शराब पीने के बाद उल्टी कैसे रोकें (Sharab Peene ke Bad Ulti ko Kaise Roke)? या फिर शराब पीने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? (What to Do if You Vomit After Drinking Alcohol in Hindi)
शराब पीने के बाद उल्टी क्यों होती है?- Vomiting After Drinking Alcohol Causes in Hindi
शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टी होने लगती है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति शराब पीता है, तो लिवर में एसीटैल्डिहाइडर का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। इस स्थिति में शरीर उल्टी करने की प्रक्रिया को न्यौता दे सकता है। अधिक शराब पीने से लिवर को इसे तोड़ने में मुश्किल होती है। ऐसे में पेट को भी परेशानी होती है। पेट में एसिड का निर्माण हो सकता है और व्यक्ति को उल्टी आ सकती है। लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप शराबी पीने के बाद उल्टी को रोक (How to Treat Vomiting After Drinking Alcohol in Hindi) सकते हैं।
शराब पीने के बाद उल्टी हो तो क्या करें- What to do If You Throw up After Drinking Alcohol in Hindi
1. पानी पिएं
शराब पीने और उल्टी करने के बाद बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में अगर आपको बार-बार उल्टी आ रही है, तो आप पानी पी लें। इससे हैंगओवर कम होगा और उल्टी आनी भी बंद हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- शराब पीने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण
2. एवोकाडो
शराब पीने के बाद उल्टी हो तो आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो में पोटेशियम होता है। यह लिवर को डैमेज होने से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा एवोकाडो खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
3. नींबू पानी
शराब पीने के बाद उल्टी हो तो आप नींबू का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ लें। अब आप इस पानी को पी सकते हैं। नींबू पानी पीने से आपकी उल्टी रुक सकती है। साथ ही हैंगओवर भी कम करने में मदद मिल सकती है।
4. चबा-चबाकर खाएं
अगर आप शराब पीने के बाद खाना खा रहे हैं, तो इसे चबा-चबाकर खाएं। क्योंकि जल्दीबाजी में खाना खाने से आपको उल्टी होने की संभावना अधिक हो सकती है। इसलिए आप शराब पीने के बाद कुछ भी खाएं, लेकिन अच्छी तरह से चबाकर खाएं। इससे आप उल्टी को रोकने में कारगर हो सकते हैं।
5. ग्रीन टी
शराब पीने के बाद उल्टी हो तो आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे लिवर को नुकसान पहुंचने का जोखिम काफी कम हो जाता है। अगर आप शराब के बाद ग्रीन टी पिएंगे, तो इससे शरीर और मन भी शांत होगा। लेकिन शराब पीने के तुरंत बाद ग्रीन टी का सेवन न करें।
6. नारियल पानी
शराब पीने के बाद जब लगातार उल्टी होती है, तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट हो सकती है। आपकी थकान और कमजोरी भी कम होगी।
7. अदरक
अदरक भी शराब के बाद होने वाली उल्टी को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप अदरक का रस लें। इसमें शहद मिलाकर खा लें। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स उल्टी को रोकने में मदद कर सकते हैं। अदरक खाने से आपका हैंगओवर भी उतर जाता है।
इसे भी पढ़ें- शराब का नशा उतारने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
8. संतरा
संतरा भी शराब पीने के बाद होने वाली उल्टी को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। संतरे में विटामिन सी होता है। विटामिन सी ब्लड में ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ा देता है। यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप उल्टी को रोकने के लिए संतरा खाएंगे, तो यह असरदार हो सकता है।
शराब पीने के बाद उल्टी हो तो क्या करें: शराब पीने के बाद उल्टी हो तो आप एवोकाडो, पानी, ग्रीन टी, नींबू पानी, संतरा, नारियल पानी या अदरक का सेवन कर सकते हैं। ये सभी घरेलू उपाय शराब की वजह से होने वाली उल्टी को रोकने में मदद कर सकते हैं। साथ ही आपके हैंगओवर को भी कम कर सकते हैं।