Doctor Verified

कफ वाली उल्टी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

उल्टी होना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को उल्टी के साथ बलगम भी निकलता है, आइए जानते हैं उल्टी में बलगम आना किन समस्याओं का कारण है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कफ वाली उल्टी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें


मौसम बदले के साथ खांसी-जुकाम होना एक आम समस्या है। खांसी की समस्या होने पर अक्सर सीने में बलगम जमा हो जाता है, जिसके कारण सांस लेने में काफी समस्या होती है। लेकिन, कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के उल्टी में बलगम भी निकलता है। कई लोग उल्टी के साथ बलगम की समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। जहां उल्टी में बलगम आना गंभीर समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कफ एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है, जो आमतौर पर श्वसन तंत्र से जुड़ा होता है, लेकिन कभी-कभी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या या अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं उल्टी में बलगम आने के कारण क्या हो सकते हैं?

उल्टी में कफ आने के कारण - Causes of phlegm in vomit in hindi

उल्टी के साथ कफ यानी बलगम आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं-

1. इंफेक्शन

उल्टी के साथ कफ आने का सबसे आम कारण गले, फेफड़े या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों होती है। दरअसल जब व्यक्ति को लंबे समय से खांसी हो रही हो या सांस की नली में बलगम जमा हो तो कभी-कभी बलगम गले में आकर जमा हो जाता है, जिसके कारण उल्टी होने पर बलगम भी साथ में बाहर आता है।

इसे भी पढ़ें: क्या उल्टी आपके फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है? डॉक्टर से जानें

2. ज्यादा बलगम होना

कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी या धूल-मिट्टी में रहने के कारण बलगम का ज्यादा उत्पादन होने लगता है, जो पेट में चला जाता है। पेट में बलगम ज्यादा जाने के कारण मतली और उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, जिसके कारण उल्टी हो जाती है और बलगम भी साथ में आता है।

3. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

कई बार पाचन तंक्ष से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या अल्सर के कारण भी कफ वाली उल्टी हो सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के कारण पेट की परत में सूजन हो जाती है, जिसके कारण शरीर अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा म्यूकस (कफ) बनाता है। यह म्यूकस हमारे शरीर से उल्टी के साथ बाहर आ सकता है।

ulti-ke-sath-balgam-kyon-aata-hai-inside

4. स्मोकिंग और शराब का सेवन

स्मोकिंग और ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन भी सांस की नली और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इन कारणों से शरीर में बलगम ज्यादा मात्रा में बनते हैं, जो कभी-कभी मतली और उल्टी के साथ शरीर से बाहर निकलते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में उल्टी और पेट दर्द का कारण बन सकती है गैस्ट्रोएंटेराइटिस, जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

5. खांसी के साथ उल्टी

कभी-कभी बहुत ज्यादा और लगातार होने वाली खांसी की समस्या में भी गले की मांसपेशियां थक जाती है और उल्टी होने लगती है। इस उल्टी में बलगम होना आम बात है, क्योंकि खांसी के कारण बलगम पहले ही गले में आ चुका होता है और उल्टी होने पर वो गले से बाहर निकल आता है।

निष्कर्ष

उल्टी में बलगम आना आम हो सकता है। लेकिन, इसके पीछे शरीर में होने वाली गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको उल्टी के साथ बिना खांसी के बलगम आ रहा है तो डॉक्टर से जांच करवाएं और बलगम के रंग पर भी ध्यान दें, ताकि किसी गंभीर समस्या के बारे में समय रहते पता लगाया जा सके।
Image Credit: Freepik 

Read Next

मोटापा-डायबिटीज से बनी है 21वीं सदी की बीमारी 'डायबेसिटी', जानें कारण, लक्षण, इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 29, 2025 17:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS