Doctor Verified

क्या होता है Stress Ulcer? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

What is Stress Ulcer: बहुत ज्यादा तनाव के कारण भी आपके शरीर के आंतिरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है और इसे स्ट्रेस अल्सर के नाम से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है Stress Ulcer? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज


What is Stress Ulcer: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान लगभग हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा हो गया है। बढ़ता तनाव शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक बीमारियां भी शरीर को प्रभावित करती हैं। स्ट्रेस के कारण शरीर गंभीर रूप से प्रभावित होता है और जानकारी की कमी के कारण अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। स्ट्रेस समेत कई मानसिक समस्याएं जानलेवा साबित हो सकती हैं, अगर इनका सही समय पर इलाज नहीं होता है। क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेस के कारण शरीर अल्सर जैसी गंभीर स्थिति का शिकार हो सकता है? स्ट्रेस और मानसिक समस्याओं के कारण स्ट्रेस अल्सर जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्ट्रेस अल्सर के बारे में।

स्ट्रेस अल्सर क्या है?- What is Stress Ulcer in Hindi

आमतौर पर अल्सर तब होता है जब पेट मुंह, या पाचन तंत्र से जुड़े अंग के टिश्यू को नुकसान पहुंचता है। घाव के कारण ब्लीडिंग होती है और सूजन बढ़ती है और फिर समस्या अल्सर का रूप ले लेती है। लेकिन स्ट्रेस अल्सर तनाव के कारण होने वाला अल्सर है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "स्ट्रेस अल्सर भी अल्सर का एक प्रकार है, जरूरी नहीं है कि अल्सर खानपान के कारण ही हो। बहुत ज्यादा तनाव के कारण भी आपके शरीर के आंतिरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है और इसे स्ट्रेस अल्सर के नाम से जानते हैं।" स्ट्रेस अल्सर पाचन तंत्र, पेट और छोटी आंत, होंठ और मसूड़ों पर हो सकता है।

What is Stress Ulcer

इसे भी पढ़ें: पेट के अल्सर (आंत के छाले) से राहत पाने के लिए खाएं 7 सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें फायदे

स्ट्रेस अल्सर के कारण- What Causes Stress Ulcer in Hindi

आम धारणा के विपरीत, स्ट्रेस अल्सर केवल मनोवैज्ञानिक तनाव के कारण नहीं होते हैं। यह समस्या अक्सर शारीरिक तनाव जैसे गंभीर बीमारी, आघात, या बड़ी सर्जरी के कारण भी हो सकती है। स्ट्रेस अल्सर के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • गंभीर बीमारी या चोट
  • आईसीयू में रहने के कारण
  • आंतरिक अंगों में जलन
  • सिर की चोट
  • सेप्सिस के कारण
  • सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी इंजरी

इसे भी पढ़ें: पेट में अल्सर के कारण, लक्षण और इलाज, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में

स्ट्रेस अल्सर के लक्षण- Stress Ulcer Symptoms in Hindi

स्ट्रेस अल्सर के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
  • उल्टी और मतली
  • एनीमिया के लक्षण
  • खाने के बाद पेट में तेज दर्द
  • लाल रंग की उल्टी
  • सिर चकराना

स्ट्रेस अल्सर का इलाज- Stress Ulcer Treatment in Hindi

स्ट्रेस अल्सर का इलाज करने से पहले इसके कारणों का पता लगाया जाता है। कारण और मरीज के लक्षणों के आधार पर डॉक्टर इसका इलाज करते हैं। मरीजों में अल्सर की पुष्टि होने पर डॉक्टर उन्हें पेट में इन्फेक्शन और बैक्टीरिया आदि को खत्म करने के लिए दवाएं देते हैं। दवाओं के सेवन के अलावा मरीज को अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा अल्सर होने पर मरीजों को साफ पानी पीने की सलाह दी जाती है। शराब और धूम्रपान से दूरी भी पेट में अल्सर की समस्या में फायदेमंद है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

30 की उम्र के बाद आंखों की सेहत का ख्‍याल कैसे रखें?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version