डिजिटल युग में अब ज्यादातर लोगों का समय स्क्रीन पर बीतने लगा है। मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसके अलावा गलत आदतें जैसे धूम्रपान, पर्याप्त नींद ना लेना और आहार में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण भी आंखों में कई तरह की समस्याएं आने लगी है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों के चश्में लगे होते हैं। यानी बच्चों की आंखें भी अब स्वस्थ नहीं रही है। वहीं बात हो अगर 30 की उम्र पार की तो कुछ आदतों के कारण इस उम्र में आंखों में बहुत सी दिक्कतें आ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलों कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दुर्गा सहाय नर्सिंग होम, यूपी बिजनौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर से बात की।
नियमित आई टेस्ट कराएं- Do Eye Checkup
स्वस्थ आंखों के लिए नियमित रूप से आई टेस्ट कराना चाहिए। इससे आंखों में होने वाली बीमारी का आसानी से पता चल सकता है। जिससे बीमारी का इलाज किया जा सके। डॉक्टर से ये भी पता चल जाता है कि चश्मे की आवश्यकता है या नहीं। इसलिए आंखों के डॉक्टर से नियमित जांच कराएं।
स्क्रीन का कम इस्तेमाल करना- Use Less Screen
मोबाइल, लैपटॉप, और कंप्यूटर की स्क्रीन आंखों के लिए काफी हानिकारक होती है। इसलिए कोशिश करें कि स्क्रीन का कम ही इस्तेमाल करें। स्क्रीन पर ज्यादा देर समय बिताने से आंखों में सूखेपन की समस्या आ जाती है। दरअसल, जब हम स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो हम अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं। इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या आ जाती है।
पौष्टिक आहार खाएं- Take Healthy Diet
खाने में पौषक तत्वों का होना बहुत आवश्यक है। विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर खाने को आपने आहार में शामिल करें। ऐसा खाना आपकी कई आई प्रॉब्लम को दूर करने में मदद कर सकता है। इससे मोतियाबिंद होने से रोकने में भी मदद मिलती हैं।
योगा करें- Try to Do Yoga
स्वस्थ शरीर के लिए योगा काफी आवश्यक होता है। प्रतिदिन योगा करने से शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में कुछ योगासन भी मददगार हो सकते हैं। नियमित रूप से इन योगासन को किया जाए तो आंखों की दिक्कतें दूर हो सकती है।
पर्याप्त नींद भी है जरूरी- Take Proper Rest
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद भी बेहद आवश्यक है। नींद की कमी के चलते ड्राई आई सिंड्रोम और आंखों में ऐंठन हो सकती हैं। इसलिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद आवश्य लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए डाइट टिप्स, तेज होगी आंखों की रोशनी
स्मोकिंग पर लगाएं विराम- Stop Smoking
स्मोकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। इससे आंखों में भी समस्या आ जाती है। बता दें कि स्मोकिंग आंखों को उच्च स्तर के हानिकारक रसायनों के संपर्क में लाता है। इसे कंजक्टिवाइटिस व रेटिना विकृति सहित विभिन्न आंखों की समस्याओं का खतरा बढ़ाता है। सिगरेट के धुएँ से आँखें लाल, खुरदरी और सूखी हो सकती है।
हर घंटे लें ब्रैक- Take Break A Every Hour
ऑफिस में ज्यादातर लोगों का काम स्क्रीन पर ही होता है। ऐसे में काम भी नहीं छोड़ सकते और आंखों को भी स्वस्थ रखना है। इससे लिए सबसे बढ़िया यह है कि हर घंटे काम से ब्रैक लें। कम से कम 10 मिनट का ब्रैक हर घंटे लेना चाहिए। इस दौरान आंखों को बंद करके शांति से बैठ जाना चाहिए। अगर चाहे तो ऑफिस के बाहर जाकर घूम भी सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version