Expert

पित्त की उल्टी क्यों होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कारण और इस स्थिति में क्या करें

Bile vomiting causes: पित्त बढ़ने से शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें से एक है पित्त की उल्टी। कुछ लोगों को यह रोज सुबह सोकर उठने के बाद हो सकती है। आइए, जानते हैं इसका कारण क्या है और इस स्थिति से कैसे बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पित्त की उल्टी क्यों होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कारण और इस स्थिति में क्या करें


Bile vomiting causes: पित्त की उल्टी, नाम सुनकर भले ही आपको यह कोई गंभीर स्थिति लग रही हो लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल, कुछ लोगों में खाली पेट गैस बनने पर पित्त की उल्टी होती है। तो कुछ लोगों में सुबह उठने के बाद जब वे ब्रश करते हैं तब पित्त की उल्टी होती है। इस दौरान मुंह से हरा या पीले रंग का पदार्थ निकलता है (pitt ki ulti kaisi hoti hai) जो कि असल में डाइजेस्टिव एंजाइम ही है। जब शरीर में यह ज्यादा हो जाता है तो शरीर के इसके नुकसानों से खुद को बचाने के लिए इन्हें टॉक्सिन्स के रूप में शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करती है। हालांकि, इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी हो सकते हैं जिससे के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Saurish Hegde, MD(Community Medicine), Public Health Specialist, Author से बात की।

पित्त की उल्टी क्यों होती है-Bile vomiting causes in Hindi

Dr. Saurish Hegde, बताते हैं कि पित्त एक महत्वपूर्ण पाचक रस या एंजाइम है जो पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण में मदद करता है। यह लिवर में बनता है और पित्ताशय, पित्त नली में जमा होता है। इसका मुख्य कार्य भोजन को सरल भागों में तोड़ना, अलग करना और अंत में उसे अवशोषित करना है। यह मुख्य रूप से फैट को तोड़ने में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी होती है तब भी आपको दिक्कत हो सकती है। लेकिन, पित्त की उल्टी होने के कारण (pitt ki ulti hone ka karan)कई हो सकते हैं। जैसे कि

  • -सूजन या अल्सर के मामलों में पेट में गैस्ट्रिक जूस का अधिक उत्पादन की वजह से आपको पित्त की उल्टी हो सकती है। ऐसे मामलों में शरीर बढ़े हुए पित्त को उल्टी के रूप में बाहर निकालता है ताकि शरीर को राहत मिल सके। ऐसी स्थिति में पित्त की उल्टी ज्यादा होती है।
  • -पित्त पथ में अत्यधिक पित्त उत्पादन, भी पित्त की उल्टी का कारण बन सकती है। दरअसल, कई बार जब आप ज्यादा ऑयली और तेल-मसाले वाली चीजों को खाते हैं तो शरीर इन्हें पचाने के लिए पित्त रस बनाता है। जब ज्यादा पित्त रस बनाने लगता है, तब इसकी उल्टी हो सकती है।
  • -पेट में अधूरा पाचन भी पित्त उल्टी का कारण बन सकता है।
  • -इसके अलावा शारीरिक विकृति, ट्यूमर, संक्रमण या ऑटोइम्यून विकारों के कारण पित्त उल्टी हो सकती है। ये कुछ गंभीर मेडिकल कंडीशन हैं जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: उल्टी और मतली की समस्या से राहत के लिए कैसे करें अदरक इस्तेमाल? जानें एक्सपर्ट से

बरसात के मौसम में क्यों बढ़ सकती है यह समस्या?

बरसात के मौसम में पित्त की उल्टी की समस्या आपको ज्यादा परेशान कर सकती है क्योंकि इस मौसम में लोगों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में पेट, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए पित्त की उल्टी करता है जिससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या में कमी आ सकती है और आपको राहत महसूस हो सकती है।

pitta_vomiting_causes_in_hindi

पित्त की उल्टी होने के अन्य कारण-Other causes of bile vomiting

गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या (Gastroenteritis) दूषित भोजन या पानी के कारण होता है जो फूड प्वाइजनिंग की वजह बन सकता है। इस स्थिति में लगातार पित्त की उल्टी हो सकती है जब तक कि पेट के टॉक्सिक चीजें बाहर न निकल जाएं। इसके अलावा फूड एलर्जी की वजह से भी आपको पित्त की समस्या हो सकती है। इस दौरान शरीर एलर्जी को बाहर निकालने के लिए उल्टी की मदद ले सकता है और इस दौरान भी आपको पित्त की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: उल्टी होने के बाद क्या खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

पित्त की उल्टी को कैसे रोकें-Pitt ki ulti ko kaise roke

पित्त की उल्टी को रोकने के लिए सुनिश्चित करें कि आप कम चीनी और कम फैट व कम मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा उन चीजों के सेवन से बचें जो कि आसानी से नहीं पचते और फिर जिन्हें पचाने के लिए पेट ज्यादा पित्त बनाता है जैसे कि नॉनवेज फूड्स। इसलिए लाल मांस से बचने और अधिक शाकाहारी आहार अपनाने की कोशिश करें, और फिर धीरे-धीरे अपने सामान्य आहार पर वापस आ जाएं। अधिक तरल पदार्थ लें क्योंकि यह पाचन को आसान बनाने में मदद करता है और रिकवरी के लिए अधिक फल खाएं।

तो पित्त की उल्टी होने पर आपको डाइट से जुड़े इन बदलावों के साथ डॉक्टर से बात करते हुए मेडिकल मदद लेनी चाहिए। ज्यादा होने पर इसे किसी अच्छे पेट के डॉक्टर को दिखाएं और एक्सपर्ट की राय लें ताकि आप इस स्थिति से राहत पा सकें।

FAQ

  • पित्त की उल्टी का इलाज क्या है?

    पित्त की उल्टी का इलाज मुश्किल नहीं है बस आपको डॉक्टर के इलाज के साथ डाइट से जुड़े कुछ बदलावों को अपनाना है। जैसे कि पित्त की उल्टी होने पर फैटी फूड्स, मछली, मीट और फ्राइड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों के सेवन से बचें।
  • पित्त को तुरंत शांत कैसे करें?

    पित्त को शांत करने के लिए सबसे पहले ज्यादा पानी पिएं। इससे पित्त की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा खीरा और दही जैसे ठंडे खाद्य पदार्थ इस समस्या में कमी ला सकते हैं। इसके अलावा फलों का सेवन इस समस्या में कमी ला सकता है।
  • उल्टी बंद करने के लिए क्या करना चाहिए?

    उल्टी बंद करने के लिए आप पुदीने का पानी पी सकते हैं या फिर हर्बल टी की मदद ले सकते हैं जिसे आपको बेहतर महसूस हो सकता है। हालांकि, आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इससे बचना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

एसिड रिफ्लक्स के लिए हल्दी फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS