
कहा जाता है कि आपकी सुबह जैसी होती है या दिन की शुरुआत जैसी होती है, आपका सारा दिन भी वैसा ही जाता है। लेकिन कई बार, सुबह उठने के बाद आपको रोज की तरह नॉर्मल महसूस नहीं होता है, बल्कि तबीयत खराब लगती है। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। सुबह उठने के बाद हम सभी को शरीर में अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं, जो आपके स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े होते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करके आप अपने स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। आइए, होम्योपैथिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं कि सुबह शरीर में दिखने वाले लक्षणों और उनके कारणों के बारे में।
सुबह शरीर में दिखने वाले लक्षण और कारण
1. सुबह उठने के बाद सिरदर्द
सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिर में दर्द होने की समस्या को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह तनाव, साइनस इंफेक्शन और हाई ब्लडप्रेशर के कारण हो सकता है।
2. जागने के बाद शरीर में दर्द होना
कई बार आपको सुबह सोकर उठने के बाद भी थकान महसूस होती होगी। सुबह जागने के बाद बॉडी में दर्द होना शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, फाइब्रोमायल्जिया के कारण शरीर में दर्द हो सकता है। इसलिए, सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: शरीर को अंदर से रखना है साफ और स्वस्थ, तो इस मॉर्निंग हाइजीन रूटीन को करें फॉलो
3. चक्कर आना
सुबह सोकर जागने के बाद अचानक सिर घूमना, बिस्तर से उठने में समस्या या चक्कर आना आपके शरीर में खून की कमी या एनीमिया का कारण हो सकता है। इसके अलावा, सुबह उठने के बाद चक्कर आना हाइपरटेंशन का कारण हो सकता है।
4. मुंह में अजीब-सा स्वाद आना
सुबह सोकर उठने के बाद मुंह का स्वाद खराब होना, कड़वापन होना या बदबू आना एसिड रिफ्लक्स या साइनस इंफेक्शन होने के कारण होता है। जागने के बाद मुंह का कड़वा स्वाद शरीर में आयरन, कैल्शियम या जिंक जैसे सप्लीमेंट का ज्यादा सेवन करने से भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए सुबह के रूटीन में करें ये 5 बदलाव, नहीं पड़ेंगे बीमार
5. गले में खुजली या खांसी होना
सुबह सोकर उठने के बाद गले में खराश, खुजली या खांसी होना एलर्जी या टॉन्सिलिटिस का कारण हो सकता है। इसलिए, जागने के बाद रोजाना गले में होने वाली समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं।
View this post on Instagram
6. मूड खराब होना
सुबह सोकर उठने के बाद मूड खराब होना, गुस्सा आना या चिड़चिड़ापन होना, अनिद्रा, डिप्रेशन, विटामिन डी3 की कमी या शरीर में हार्मोन का असंतुलन होने के कारण हो सकता है।
सुबह सोकर उठने के बाद इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो नजरअंदाज न करें, बल्कि अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें और इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
Read Next
एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से स्वस्थ रह सकती हैं बुजुर्गों की आंखें, जानें इनके स्रोत और फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version