What Causes Morning Stiffness: सुबह सोकर उठते ही शरीर में अकड़न, दर्द और स्ट्रेस महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार गलत तरीके से सोने या बहुत ज्यादा कामकाज करने की वजह से मांसपेशियों और शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होने लगता है। लेकिन कुछ लोगों को अक्सर यह समस्या महसूस होती है। अगर आपको भी सुबह सोकर उठने पर मांसपेशियों में दर्द, बहुत ज्यादा तेज सिरदर्द और अकड़न महसूस हो रही है तो इस समस्या को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह सोकर उठने पर शरीर में अकड़न और दर्द क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
सुबह उठने पर शरीर में अकड़न क्यों होती है?- What Causes Morning Stiffness in Hindi
सुबह सोकर उठने पर शरीर में दर्द और अकड़न होना सामान्य नहीं है। कई बार बहुत ज्यादा स्ट्रेस बढ़ने या शरीर में कार्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने लगता है, इसकी वजह से मांसपेशियों में सूजन बढ़ जाती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "बहुत ज्यादा स्ट्रेस, असंतुलित खानपान और गलत स्लीपिंग पैटर्न के कारण शरीर में सोकर उठने पर अकड़न रहती है। इसकी वजह से मांसपेशियों की अकड़न बढ़ जाती है और इससे परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।" इस स्थिति से बचने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करना चाहिए। नियमित रूप से योग और व्यायाम का अभ्यास करने से शरीर को इन परेशानियों में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सो कर उठने के बाद शरीर में होता है दर्द? ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा
सुबह शरीर में अकड़न और दर्द कम करने के लिए इन चीजों का ध्यान जरूर रखें-
टॉप स्टोरीज़
1. वजन कंट्रोल में रखें
वजन बढ़ने पर शरीर में कई गंभीर परेशानियां बढ़ सकती हैं। बहुत ज्यादा वजन होने से आपकी पीठ और गर्दन पर दबाव बढ़ता है और इसकी वजह से शरीर में अकड़न और दर्द बढ़ जाता है। वजन कंट्रोल करने से शरीर को इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।
2. शरीर में विटामिन डी की कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होने से दर्द और जकड़न की परेशानी बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन डी और ब्लड कैल्शियम का स्तर कम होने पर किडनी और मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और इसकी वजह से सुबह सोकर उठने पर जकड़न और दर्द का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने पर आपको भी होती है मांसपेशियों में जकड़न, ऐंठन और दर्द की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे का कार
3. शरीर में खून की कमी न होने दें
शरीर में खून की कमी होने पर भी सुबह सोकर उठने पर जकड़न और दर्द का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपके टिश्यूज को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और इसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।
4. खराब स्लीपिंग पोजीशन
खराब स्लीपिंग पोजीशन के कारण भी सुबह सोकर उठने पर शरीर में दर्द और अकड़न होता है। इसकी वजह से शरीर के किसी एक साइड में ज्यादा दर्द और अकड़न हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए स्लीपिंग पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए और बहुत पुराने गद्दे व बिस्तर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सुबह सोकर उठने पर शरीर में दर्द और अकड़न के अलावा शारीरिक कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस स्थिति को नजरअंदाज करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)