Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए सुबह के रूटीन में करें ये 5 बदलाव, नहीं पड़ेंगे बीमार

Ayurvedic Morning Routine- स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने सुबह के रूटीन में इन 5 आयुर्वेदिक बदलावों को करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए सुबह के रूटीन में करें ये 5 बदलाव, नहीं पड़ेंगे बीमार


Ayurvedic Morning Routine- आज के समय में हर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना चाहता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। आयुर्वेद में भी स्वस्थ रहने के लिए सुबह के समय एक खास दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद के अनुसार अपने मॉर्निंग रूटीन में हेल्दी आदतों को शामिल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको आयुर्वेद की बताई गई कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपने रूटीन (Morning Routine According To Ayurveda)में शामिल करने से न सिर्फ आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि स्किन और बाल भी स्वस्थ रहते हैं, बीमारियों सो बचाव होता है, तनाव कम करने में मदद मिलती है और बीमारियों से जल्दी रिकवर होने में भी मदद मिलती है। आइए आयुर्वेदिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ए एन से जानते हैं आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन के बारे में। 

आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन क्या है? - What is Ayurvedic Morning Routine To Stay Healthy in Hinid?

1. गंडूष करें

सुबह उठने के बाद सबसे पहले गंडूष यानी दांतों को ब्रश करने से पहले औषधीय तेल या काढ़ा से 2 से 3 मिनट तक कुल्ला करें, फिर इसके बाद ब्रेश करें।  गंडूष करने से आपका ओरल हेल्थ बेहकर रहता है और दांत भी मजबूत होते हैं। 

2. नस्य करें

सुबह गंडूष करने के बाद नस्य करें, जिसमें औषधीय तेल या घी की बूंदें अपनी नाक में डालें। ऐसा करने से बालों के झड़ने, बालों के समय से पहले सफेद होने और बार-बार होने वाले सांस से जुड़े इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। 

3. शारीरिक गतिविधियां करें

सुबह उठने के कम से कम एक घंटे बाद और नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज करें। जागने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से कफ दोष बढ़ सकता है, जो आंत से परिधि तक पहुंच सकता है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगा आराम

4. नाश्ते से पहले नहाएं 

सुबह नाश्ता करने से पहले गर्म पानी से नहाने से पेट की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। यह अग्नि को बेहतर बनाने में मदद करता है। पेट फूलने जैसी हल्की पेट की समस्याओं से लेकर गैस्ट्राइक की समस्याओं को कम करने के लिए नाश्ता करने से पहले गर्म पानी से नहाने से मदद मिलती है। 

5. पका हुआ नाश्ता करें

पैकेज्ड फूड या स्मूदी की जगह गर्म और पका हुआ नाश्ता करें। आप अपने ब्रेकफास्ट में उपमा, डोसा, इडली, चीला या कोई भी अपनी पसंद का हेल्दी ब्रेकफास्ट शामिल कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Seema A N | Ayurvedic gynaecologist (@ameya_ayurveda)

मॉर्निंग रूटीन में इन आयुर्वेदिक कामों को शामिल करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, इसलिए आप अपने दिनचर्या में इन कामों को जरूर शामिल करें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं ये 7 फूड्स, पित्त प्रकृति वाले न करें इनका सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version