थायराइड की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है। थायराइड की समस्या आमतौर पर दो प्रकार की होती है, जिसमें हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म शामिल है। हाइपरथायरायडिज्म की समस्या एक ऐसी स्थिति है, जिसमें थायराइड ग्लैंड ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन का निर्माण करती है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिक दर को कंट्रोल करते हैं और जब ये असंतुलित हो जाते हैं तो शरीर में कई तरह के आसामन्य लक्षण नजर आ सकते हैं। अचानक वजन का कम होना और बहुत ज्यादा खाने के बाद भी वजन न बढ़ना हाइपरथायरायडिज्म का लक्षण है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति हाइपरथायरायडिज्म की समस्या से पीड़ित है तो सुबह उठने के बाद उसके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। तो आइए नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन की डॉ. शोवना वैष्णवी से जानते हैं हाइपरथायरायडिज्म में सुबह आपका शरीर क्या संकेत देता है?
सुबह दिखने वाले हाइपरथायरायडिज्म के संकेत - Morning Symptoms Of Hyperthyroidism in Hindi
1. दिल की धड़कन तेज होना
सुबह उठते ही दिल की धड़कनों का तेज होना और अचानक घबराहट महसूस होना हाइपरथायराइडिज्म का प्रमुख संकेत हो सकता है। यह समस्या शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है, जो दिल की गति को सामान्य से ज्यादा तेज कर देती है। हाइपरथायराइडिज्म से पीड़ित व्यक्ति को सुबह बिना किसी कारण बेचैनी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: हाइपरथायराइडिज्म रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स, लक्षणों से मिलेगी राहत
2. बहुत ज्यादा पसीना आना
हाइपरथायराइडिज्म की समस्या होने पर शरीर का मेटाबोलिज़्म तेज हो जाता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कारण व्यक्ति को सुबह-सुबह उठने के बाद बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है, फिर चाहे मौसम ठंडा ही क्यों न हो।
3. थकान महसूस होना
हाइपरथायराइडिज्म के कारण रात को अच्छी नींद न आने की समस्या हो सकती है, जिस कारण पीड़ित व्यक्ति रात में कई बार जागता है या उसे सोने में मुश्किल हो सकती है। इसका असर सुबह उठने के बाद आपके शरीर में थकाम, चिड़चिड़ेपन और फोकस में कमी के रूप में दिखाई देता है।
4. भूख लगना
हाइपरथायराइडिज्म के कारण सुबह उठने के बाद आपको बहुत तेज भूख लगने जैसा लक्षण नजर आ सकता है। थायराइड के कारण पीड़ित के शरीर की एनर्जी ज्यादा तेजी से खत्म होती है, इसलिए उसे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, जो भूख के तौर पर दिखाई देती है। लेकिन, ज्यादा खाने के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम होने लगता है।
5. हाथ कांपना
सुबह उठने के बाद हाथों में हल्का कंपन महसूस होना या बार-बार हाथ का कांपने की समस्या भी ज्यादा दिखाई देता है। यह लक्षण खासतौर पर शरीर में ब्रेकफास्ट करने से पहले नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड के कारण एंग्जायटी हो सकती है? जानें इनके बीच संबंध
6. मूड स्विंग्स
हाइपरथायराइडिज्म के कारण सुबह के समय पीड़ित व्यक्ति का मूड अचानक बिना किसी काम के खराब हो सकता है। उसे छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, गुस्सा या चिंता महसूस हो सकती है।
निष्कर्ष
हाइपरथायराइडिज्म के कारण सुबह शरीर में नजर आने वाले ये लक्षण हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। सुबह के समय शरीर में नजर आने वाले ये लक्षण आपके दिनभर के काम को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपके शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो इन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपना थायराइड लेवल चेक करवाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
थायराइड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
थायराइड की समस्या में मरीज को सबसे ज्यादा आयोडीन, सेलेनियम, और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं।थायराइड में क्या-क्या परहेज करना चाहिए?
थायराइड की समस्या में, कुछ तरह के फूड्स और ड्रिंक्स से परहेज करना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर में थायराइड लेवल को नॉर्मल रखा जा सके। इसलिए, आपको प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा फाइबर और अल्कोहल का सेवन करने से बचें।थायराइड होने से क्या दिक्कत होती है?
थायराइड होने पर आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। थायराइड से पीड़ित मरीजों में थकान, कमजोरी, वजन बढ़ना, ठंड लगना, स्किन का ड्राई होना, बाल झड़ना और कब्ज की समस्या हो सकती है।