Doctor Verified

पीलिया होने पर आंखें और नाखून पीले क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से समझें

पीलिया होने पर व्यक्ति की आखें और नाखून पीले हो जाते हैं। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए लेख में डॉक्टर से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीलिया होने पर आंखें और नाखून पीले क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से समझें


Why do eyes go yellow with jaundice: पीलिया एक हेल्थ कंडीशन है जो सही इलाज मिलने से जल्दी ठीक हो सकता है। पीलिया होने पर त्वचा, आंखें का सफेद भाग, म्यूकस मेंब्रेन और नाखून भी पीले होने लगते हैं। इन्हें पीलिया के संकेत भी कहा जाता है। जैसे-जैसे पीलिया खत्म होता जाता है वैसे ही त्वचा, नाखून और आंखों का रंग भी वापिस आने लगता है। हेपेटाइटिस, पित्त में पथरी होना और ट्यूमर कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो पीलिया होने की वजह बन सकती हैं। सही इलाज मिलने से पीलिया की बीमारी से जल्दी राहत मिल सकती है। आपने गौर किया होगा जिन लोगों के पीलिया होता है उनकी आंखे और नाखून भी पीले हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा होने का क्या कारण होता है। जवाब जानने के लिए हमने कोलकाता स्थित मणिपाल हॉस्पिटल (साल्ट लेक) की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सुजॉय मैत्रा से बात की है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-26T125300.716

पीलिया होने पर आंखें और नाखून पीले क्यों हो जाते हैं? Why Do Eyes and Nails Turn Yellow In Jaundice

पीलिया में नाखून शायद ही पीले होते हैं। पीलिया का मतलब है आंखों का रंग पीला होना, क्योंकि इसके कारण शरीर में बिलीरुबिन नामक एक पीला पिग्मेंट बनने लगता है। ये पिग्मेंट आंखों के अंदर की सफेद परत पर जमा होने लगता है। ब्लड में बिलीरूबिन पिग्मेंट तब ज्यादा बढ़ने लगता है, जब रेड ब्लड सेल्स के टूटने से लिवर की इसे संभालने की क्षमता कम होत जाती है। इस कारण ये पीला रंग त्वचा, आंखों और नाखूनों पर नजर आने लगता है। इसलिए पीलिया तब होता है जब बॉडी में रेड ब्लड सेल्स ज्यादा टूटने लगते हैं। इसमें नवजात को होने वाला पीलिया और हेमोलिटिक पीलिया भी शामिल है। इसके अलावा, जब लिवर बिलीरुबिन पिग्मेंट के प्रोडक्शन को संभाल नहीं पाता है, तो इस कारण भी हेपेटाइटिस या ऑब्सट्रक्टिव पीलिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या हल्दी पीलिया को बढ़ाती है? डॉक्टर से जानें

पीलिया होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं? Problems Caused In Jaundice

पीलिया होने के कारण कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में त्वचा, आंखों और नाखूनों का रंग पीला होने लगता है। इस समस्या के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और थकावट व कमजोरी ज्यादा रहती है। पीलिया होने पर व्यक्ति को पेट दर्द, बैचेनी, खासकर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द ज्यादा होने लगता है। इसके कारण भूख न लगना, उल्टी, जी मिचलाना, बुखार और गहरे रंग के पेशाब जैसी समस्याएं एक साथ हो जाती हैं। इतना ही नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीलिया होने पर शरीर में खुजली, भ्रम पैदा होना और लिवर से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।

पीलिया होने पर डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?

पीलिया की समस्या अचानक शुरू नहीं होती है। यह धीरे-धीरे शरीर पर असर दिखाना शुरू करती है। अगर आपको बहुत ज्यादा थकावट या कमजोरी रहती है, तो बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा, अगर आपको मलत्याग या पेशाब के बाद परेशानी या रंग में बदलाव लगता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। क्योंकि सही समय पर इलाज लेकर इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या गर्भावस्था के दौरान पीलिया खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

डॉक्टर के मुताबिक, पीलिया होने पर आंखों और नाखूनों का रंग पीला होना आम बात है। ऐसे में त्वचा और आंखों का रंग तो जरूर पीला होता है। लेकिन नाखून पीले होने कुछ ही मामलों में देखें जाते हैं। शरीर में बिलीरुबिन नामक एक पीला पिग्मेंट बनता है। ये पिग्मेंट आंखों के अंदर की सफेद परत पर जमा होने लगता है। ब्लड में बिलीरूबिन पिग्मेंट तब ज्यादा बढ़ने लगता है, जब रेड ब्लड सेल्स के टूटने से लिवर की इसे संभालने की क्षमता कम होत जाती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • पीलिया के साथ आंखें पीली क्यों हो जाती हैं? 

    शरीर में बिलीरुबिन नामक एक पीला पिग्मेंट बनता है। पीलिया होने पर यह पिग्मेंट आंखों के अंदर की सफेद परत पर जमा होने लगता है। इस कारण ये पीला रंग त्वचा, आंखों और नाखूनों पर नजर आने लगता है। 
  • पीलिया होने से क्या दिक्कत होती है?

    पीलिया के कारण थकावट व कमजोरी रहती है। इस समस्य में व्यक्ति को पेट दर्द, बैचेनी, खासकर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द ज्यादा होने लगता है। इसके कारण भूख न लगना, उल्टी, जी मिचलाना, बुखार और गहरे रंग के पेशाब जैसी समस्याएं एक साथ हो जाती हैं। 
  • क्या पीलिया आपके नाखूनों को पीला कर सकता है? 

    पीलिया के कारण नाखून पीला होने जैसे मामले कम देखे जाते हैं। लेकिन यह समस्या आंखों और त्वचा पर ज्यादा असर दिखाती है। शरीर में बिलीरुबिन नामक एक पीला पिग्मेंट बनने लगता है। ये पिग्मेंट त्वचा, नाखून और आंखों के रंग को पीला करने की वजह बनता है। 

 

 

 

Read Next

घुटनों की सर्जरी कराने के बाद खुद को कैसे रखें फिट? जानें डॉक्टर से

Disclaimer