Subah Yoga Karne Ke Fayde: हेल्दी रहना आज के समय में सुखी रहने का मूल मंत्र बन गया है। जो व्यक्ति जितना ज्यादा हेल्दी होता है, उसका जीवन उतना ही आसान बन जाता है। इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ हेल्दी खाना ही काफी नहीं है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने फिजिकल एक्टिविटी में कुछ ऐसे योगासन शामिल करने चाहिए, जो न सिर्फ आपके दिन की शुरुआत को बेहतर बना सके, बल्कि आपके पूरे शरीर को फायदा पहुंचा सके। सुबह का समय दिन की सबसे अच्छी शुरूआत करने के लिए बेहतर माना जाता है। सुबह उठने के बाद अपने लिए सिर्फ कुछ मिनट निकालकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतरीन बना सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट योग या मेडिटेशन करने से आपके शरीर में एक अलग तरह की एनर्जी आती है, जो आपको सारा दिन एक्टिव रहने में मदद कर सकती है। डाइटिशियन और योग एक्सपर्ट डॉ. गरिमा के अनुसार सुबह के 15 मिनट सिर्फ कुछ योग मुद्राएं (Morning yoga poses) करने से आपके पूरे शरीर को एक्टिव रहने और एनर्जी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते है सुबह 15 मिनट कौन-सा योग करना चाहिए और सुबह योग करने के क्या फायदे हैं?
सुबह योग करने के फायदे - Benefits Of Morning Yoga in Hindi
रोजाना सुबह जल्दी उठकर योग करना न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक (subah yoga karne ke kya fayde hain) प्रभाव डालते हैं। रोज सुबह योग करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-
टॉप स्टोरीज़
- योग शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव करता है, जिससे दिन की शुरुआत अचानक करने में थकान नहीं होती और दिनभर शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
- प्राणायाम और मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन कम होता है।
- सुबह योग करने से दिमाग फोकस से काम कर पाता है, जिससे दिनभर के काम में मन लगाने में मदद मिलती है।
- योग आसन आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, जिन्हें करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है।
- सुबह योग करने से शरीर का तनाव कम होता है, जिससे रात में जल्दी और अच्छी नींद आती है।
- नियमित रूप से सुबह योग करने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है।
- रोजाना योग करने से शरीर को टोन करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- योग से मन शांत होता है और दिनभर अच्छा महसूस करते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए सुबह 15 मिनट कौन-से योगासन करें?
हेल्दी रहने के लिए रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट इन योगासनों (15 minute yoga in hindi) का अभ्यास करने से आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं-
1. ताड़ासन - Mountain Pose
रोजाना 5 मिनट ताड़ासन करने से आपके आपके शरीर का संतुलन और मुद्रा बेहतर बनती है। इस आसन को करने के लिए आप पैरों को एक साथ और हाथों को बगल में रखकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने पैरों के पंजे पर खड़े होते हुए, हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं और हाथों को ऊपर उठाते हुए शरीर को ऊपर की तरफ खींचें। इस दौरान गहरी सांस लेना न भूलें और अपने पंजों के बल चलें। जितनी देर हो सकें इस मुद्रा में बने रहें और फिर दोबारा यही प्रक्रिया शुरू दोहराएं।
2. मलासन - Garland Pose
सुबह सिर्फ 1 मिनट इस आसन को करने से हिप्स की गतिशीलता बढ़ती है, पाचन तंत्र बेहतर रहता है, शरीर को टोन करने में मदद मिलती है और शरीर का लचीलापन बढ़ता है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को हिप्स से ज्यादा चौड़ा करके स्क्वाट की स्थिति में बैठ जाएं, और हाथों को आपस में जोड़ लें।
3. वायु निष्कासन - Wind-Relieving Pose
सुबह खाली पेट इस आसन को 10 बार दोहराने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। इस मुद्रा को करने के लिए आप अपनी पीठ के बाल लेट जाएं और फिर अपने दोनों घुटनों को सीने से सताएं और धीरे-धीरे पैरों को हिलाएं और फिर इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।
4. वृक्षासन - Tree Pose
सुबह के समय इस मुद्रा को करने से शरीर का संतुलन बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह आसन आपके पैर, घुटनों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस मुद्रा को करने के लिए आप एक पैर के बल खड़े हो जाएं, फिर दूसरा पैर के तलवे को अपने अंदर की जांघों पर रखें। संतुलन बनाने और ध्यान केंद्रित करते हुए 30 सेकेंड तक इस मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें। फिर दूसरे पैर से यही मुद्रा दोबारा दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: रोज करें ये 5 योग, अपने आप कंट्रोल रहेगी थायराइड की समस्या
5. मार्जरीआसन - Cow-Cat Pose
रोजाना 1 मिनट इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनती है। इस आसन को करने के लिए अपने घुटनों और हाथों के बल गाय के पोज में आ जाएं और फिर पीठ को ऊपर उठाएं और जमीन की ओर ले जाएं।
6. भ्रमरासन - Bee Breath
रोजाना 1 मिनट इस मुद्रा को दोहराने से मन शांत रहता है और तनाव भी कम होता है। इस आसन को करने के लिए आराम से बैठ जाएं और फिर अपनी आंखों को बंद कर लें। इसके बाद गहरी सांस लें और मधुमक्खी की तरह गुनगुनाते हुए सांस छोड़ें।
7. पर्वतासन - Variation Of Mountain Pose
इस मुद्र को करने से आपके शरीर का लचीलापन बढ़ता है। इसलिए रोजाना कम से कम 1 मिनट इस मुद्रा का अभ्यास जरूर करें। इस आसन को करने के लिए हाथों को ऊपर उठाते हुए खड़े हो जाएं और फिर अपने हाथों से जमीन को छुते हुए पर्वत की मुद्रा बना लें।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
सुबह के समय योग करना आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही सिर्फ 15 मिनट इन मुद्राओं का अभ्यास (daily yoga routine in hindi) करने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
योगासन कितने मिनट करना चाहिए?
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक दिन में आमतौर पर 30 मिनट तक योग करना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपने योग करने की शुरूआत की है तो सिर्फ 15 से 20 मिनट भी करना आपके लिए अच्छा होता है।क्या 15 मिनट का योग अच्छा है?
जी हां, सुबह सिर्फ 15 मिनट भी योग करना आपके शरीर और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और मन शांत रहता है।सुबह के समय कौन से योगासन करने चाहिए?
सुबह के समय आप सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, बालासन, और मार्जरासन-बिटिलासन जैसे योग कर सकते हैं। ये सभी आसन आपके शरीर को एनर्जी देने और लचीला बनाने में मदद करते हैं।