Is Curd Helpful in Food: आजकल खराब और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं को जोखिम बढ़ रहा है। ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थ खाने से अक्सर लोगों को फूड प्वॉइजनिंग का सामना करना पड़ता है। फूड प्वॉइजनिंग होने पर आपको अच्छे और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि फूड प्वॉइजनिंग में दही खानी चाहिए या नहीं? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि फूड प्वॉइजनिंग में दही खानी चाहिए या नहीं। हालांकि, दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स होता है, जिसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं साथ ही पेट फूलने, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन, अगर आपको फूड प्वॉइजनिंग है और साथ में उल्टी-मतली जैसी समस्या भी रहती है तो ऐसे में दही खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह भी लेनी चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Food Poisoning me Dahi Khani Chahiye) -
क्या फूड प्वॉइजनिंग में फायदेमंद होती है दही?
एक्सपर्ट के मुताबिक फूड प्वॉइजनिंग एक आम समस्या है, लेकिन ऐसे में सावधानी नहीं बरतने पर कई बार यह समस्या बढ़ भी सकती है। फूड प्वॉइजनिंग में दही खाना एक बेहतर और हेल्दी विकल्प हो सकता है। दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स होता है, जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाकर गट हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करते हैं।
अगर आप आमतौर पर भी दही खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है। अगर आप फूड प्वॉइजनिंग से परेशान हैं तो ऐसे में दही खाने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया कम या नष्ट होते हैं, जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और फूड प्वॉइजनिंग से भी राहत मिलती है।
फूड प्वॉइजनिंग से कैसे राहत दिलाती है दही?
फूड प्वॉइजनिंग की समस्या को कम करने के लिए दही कई तरीकों से कारगर हो सकती है। दरअसल, दही खाने से आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे आंतों और गट हेल्थ को एक अच्छा सपोर्ट मिलता है। पेट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच आदि कम होता है। यही नहीं दही खाने से पेट में गट फ्लोरा बैलेंस होते हैं, जिससे आपकी फूड प्वॉइजनिंग की समस्या कम होती है। यही नहीं, अगर फूड प्वॉइजनिंग के साथ-साथ आपको डायरिया की भी समस्या है तो ऐसे में बॉवेल मूवमेंट्स अच्छी रहती है और मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है।
पेट के लिए कैसे फायदेमंद है दही?
- दही खाना पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- दही खाने से गैस और अपच जैसी परेशानियां कम होती हैं।
- इसे खाने से आपके आंतों के बैक्टीरिया बढ़ते हैं और गट हेल्थ अच्छी रहती है।
- दही खाने से पेट में दर्द होने और पेट फूलने जैसी समस्या से भी काफी हद तक कम करता है।
- इसके लिए आप दही को सादा खा सकते हैं या दही में नमक मिलाकर भी खाया जा सकता है।
फूड प्वॉइजनिंग से राहत पाने के आसान तरीके
- फूड प्वॉइजनिंग से राहत पाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखना चाहिए।
- फूड प्वॉइजनिंग से राहत पाने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए साथ ही साथ इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना चाहिए।
- ऐसे में आपको तेल-मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए साथ ही हेल्दी फूड्स खाने चाहिए।
- फूड प्वॉइजनिंग में आपको डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से परहेज करना चाहिए या कम खाना चाहिए।
- इसके लिए आपको भरपूर आराम करना चाहिए साथ ही साथ आपको साबुन से हाथ धोने चाहिए।
FAQ
फूड प्वॉइजनिंग में क्या नहीं खाना चाहिए?
फूड प्वॉइजनिंग होने पर आपको तला-भुना खाने के साथ-साथ हाई फैट फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आपको ज्यादा चाय, कॉफी और जंक फूड्स नहीं खाना चाहिए।फूड प्वॉइजनिंग कैसे ठीक होती है?
फूड प्वॉइजनिंग को ठीक करने के लिए आमतौर पर आपको इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना चाहिए, जिससे आपको डिहाइड्रेशन नहीं होती है और आपको फूड प्वॉइजनिंग नहीं होती है।क्या दही लूज मोशन बंद कर देगी?
दही लूज मोशन या डायरिया जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद मानी जाती है। दही खाने से आपके लूज मोशन की समस्या कम होती है साथ ही साथ आपका पेट भी हेल्दी रहता है।