Expert

पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग कई तरह के घरेलू चूर्ण और नुस्खों को आजमाते हैं, लेकिन इसका फायदा हर किसी को नहीं मिलता है। ऐसे में अक्सर लोग पूछते हैं कि आखिरकार वह ऐसा क्या करें, जिससे पाचन को मजबूत बनाया जा सके।
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

How To Improve Digestion Naturally: हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका फायदा हमारे शरीर को कितना मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें भोजन पचाने में कितना समय लगा और यह किस तरीके से हुआ। अगर आपका पाचन तंत्र स्वस्थ है, तो आप किसी भी तरह के भोजन को आसानी से पचा लेते हैं और खाने के सभी पोषक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों जैसी जीवनशैली हम जी रहे हैं, ऐसे में अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग जैसे ही अपने रोजमर्रा के खाने से अलग खा लेते हैं या किसी भारी फूड्स का सेवन करते हैं, तो उन्हें पेट में दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, दस्त और कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। खाना खाने के तुरंत बाद अगर आपको भी इस तरह की समस्याएं होती हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो खराब पाचन के लिए खानपान और खराब जीवनशैली दोनों ही जिम्मेदार होते हैं। 

पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग कई तरह के घरेलू चूर्ण और नुस्खों को आजमाते हैं, लेकिन इसका फायदा हर किसी को नहीं मिलता है। ऐसे में अक्सर लोग पूछते हैं कि आखिरकार वह ऐसा क्या करें, जिससे पाचन को मजबूत बनाया जा सके और किसी तरह की परेशानी भी न हो। अगर आप या आपका कोई जानकार पाचन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा है, तो आज इस लेख में योग एक्सपर्ट काम्या से जानेंगे 10 ऐसे टिप्स जो आपको इससे छुटकारा दिलाएंगे।

पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स - lifestyle tips to relief from digestion problem in hindi 

1. कैफीन से न करें दिन की शुरुआत

योग एक्सपर्ट काम्या का कहना है कि सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या होती है। इतना ही नहीं खाली पेट कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या होती है। पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करने के लिए कैफीन से दिन की शुरुआत करने से बचें।

इसे भी पढ़ेंः बैली फैट से लेकर ब्लोटिंग की समस्या को कम करेगा अदरक और एप्पल साइडर विनेगर का ड्रिंक

lifestyle-tips-to-relief-from-digestion-nside

2. नाभि पर तेल लगाएं

नाभि पर तेल लगाने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। नाभि हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट माना जाता है। रोजाना नाभि पर तेल लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह पेट की गैस, ब्लोटिंग और आंतों की सूजन को कम करता है। खाली पेट कॉफी पीने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इससे इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसे आंतों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

3. सूर्य नमस्कार करें

रोजाना 30 मिनट सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। एक्सपर्ट के अनुसार, सूर्य नमस्कार पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, पेट में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और पेट के अंगों को फैलाता है। जिसकी मदद से गैस, ब्लोटिंग और पेट में दर्द की समस्या नहीं होती है।

4. एक चम्मच शहद खाएं

पाचन तंत्र को ठीक करने में शहद काफी अहम भूमिका निभाता है। शहद में कब्ज, सूजन और गैस की समस्या से राहत दिलाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से गैस, ब्लोटिंग और पेट के दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः पेरिमेनोपॉज क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

5. ठंडे भोजन से बनाएं दूरी

ठंडा खाना खाने से भी पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां होती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ठंडा खाना पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं ठंडा खाना खाने से मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से भी पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इसलिए हमेशा गर्म खाना ही खाएं। अगर आप खाना फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो खाने से पहले उसे अच्छी तरह से गर्म करें। 

6. घास या मिट्टी पर टहलें

रोजाना 10 से 15 मिनट मिट्टी या घास पर टहलने से पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। पृथ्वी की सतह हमारे स्वायत्त तंत्रिका तंत्र और सर्कैडियन लय को विनियमित करने में मदद कर सकती है, जिससे स्वस्थ शरीर का तापमान, हार्मोन स्राव, पाचन को ठीक करने में मदद मिलती है।

7. फल और दूध को न मिलाएं

फलों और दूध को मिलाकर एक साथ खाने से सूजन, गैस या पेट खराब की समस्या हो सकती है। फल पेट में जल्दी पच जाते हैं, जबकि दूध को पचाने में अधिक समय लगता है। इन्हें मिलाने से पेट में गैस का उत्पादन हो सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि फलों का दूध के साथ सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

8. वज्रासन

पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाने में वज्रासन काफी मददगार होता है। वज्रासन से पेट पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन अंग उत्तेजित होकर खाना पचाने में मदद करते हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट वज्रासन करने से पेट में दर्द, ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए जरूर खाएं शाम का खाना, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें क्यों है जरूरी?

6 Benefits Of Drinking Black Coffee You Should Know About | OnlyMyHealth

9. कैफीन का सेवन करने से बचें

सोने से कुछ घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से ब्लोटिंग और गैस की समस्या होती है। इतना ही नहीं यह अनिद्रा का कारण भी बन सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने से 6 घंटे पहले कैफीन (चाय और कॉफी) युक्त ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

10. रात को 8 बजे से पहले खाना खाएं

पाचन तंत्र को स्वस्थ्य बनाने के लिए रात को 8 बजे से खाना खा लें। रात का खाना जल्दी खाने से आपके शरीर को सोने से पहले भोजन को पचाने के लिए अधिक समय मिलता है। यह पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण करने में मदद करता है, जिससे पाचन संबंधी समस्या से राहत मिलती है।

उम्मीद करते हैं पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर अपनाएंगे। 

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

लिवर बायोप्सी टेस्ट क्या है? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer