
Home Remedies for Food Poisoning : गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया कमजोर होने की वजह से फूड पॉइजनिंग की समस्या आम हो जाती है। कई बार अनहेल्दी, स्ट्रीट फूड और बासी खाना खाने की वजह से भी फूड पॉइजनिंग होती है। माहिम स्थित एसएल रहेजा अस्पताल और चेयरमैन-इंस्टीट्यूट ऑफ डाइजेस्टिव एंड लिवर केयर के डॉ. विनय धीर के मुताबिक, "गर्मी के मौसम में खाने में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। जब हम इस तरह के खाने का सेवन करते हैं, तो यह बैक्टीरिया और वायरस शरीर के अंदर चले जाते हैं। जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं और फूड पॉइजनिंग होती है।" ऐसे में जरूरी है कि आप खान-पान बहुत ज्यादा ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में अगर आपको भी फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है, तो इसे ठीक करने के लिए आज हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। आइए जानते है इसके बारे में।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने के कारण भी जिम जाने वालों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें एक्सपर्ट की राय
फूड पॉइजनिंग के लक्षण - Symptoms of Food Poisoning
किसी व्यक्ति को अगर फूड पॉइजनिंग होती है, तो उसमें नीचे दिए गए लक्षण दिखाई देते हैं:
- पेट में दर्द
- भूख न लगना
- उल्टी और दस्त होना
- मल में खून आना
- कई दिनों तक सिर में दर्द रहना
- पेट में मरोड़
- ठंड लगना
- बुखार आना
फूड पॉइजनिंग को ठीक करने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Food Poisoning in Hindi
1. सेब का सिरका
गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या से राहत दिलाने में सेब का सिरका काफी मददगार होता है। सेब के सिरके में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो दूषित और गंदे खाने की वजह से होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही, सेब का सिरका पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाने में मदद कता है। फूड पॉइजनिंग की समस्या को ठीक करने के लिए आप गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डालकर दिन में 2 बार सेवन किया जा सकता है।
2. लहसुन
लहसुन के पोषक तत्व विषाक्त भोजन के द्वारा शरीर में गए बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया को हटाने में मदद करते हैं। फूड पॉइजनिंग की समस्या होने पर आप 4 से 5 लहसुन की कलियों को शहद में मिलाकर निगल जाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही देर में फूड पॉइजनिंग से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ेंः स्ट्रेस करता है दिनरात परेशान? डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, दिमाग रहेगा शांत
3. तुलसी
तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक तुलसी का सेवन करने से पेट के इंफेक्शन और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह बुखार और मतली जैसी समस्याओं को ठीक करता है। हालांकि जिन लोगों को गैस और पेट फूलना जैसी समस्या है, तो तुलसी के पत्तों का सेवन न करें।
4. नींबू का रस
गर्मियों में होने सभी पाचन संबंधी समस्याओं के लिए नींबू का रस बेस्ट इलाज है। नींबू में मौजूद विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। फूड पॉइजनिंग की समस्या होने पर आप नींबू के रस को पानी में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन कर सकते हैं।
डॉक्टर के मुताबिक फूड पॉइजनिंग की समस्या अगर 1 या 2 दिनों तक रहती है, तो इस तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। अगर यह समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर और नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
Pic Credit: Freepik.com
With Inputs: Dr Vinay Dhir, Chairman-Institute of Digestive & Liver Care, SL Raheja Hospital, Mahim