रात में बिस्‍तर गीला कर देता है बच्‍चा? इन घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा

Home Remedies to Get Rid of Bed Wetting Habit in Kids: रात को सोते समय बच्चों का बिस्तर गीला करने का कई कारण हो सकता है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: May 17, 2023 19:28 IST
रात में बिस्‍तर गीला कर देता है बच्‍चा? इन घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies to Get Rid of Bed Wetting Habit : अक्सर देखा जाता है कि रात को सोते समय छोटे बच्चों का अक्सर पेशाब निकल जाता है। देर शाम को ज्यादा लिक्विड लेने या पानी पीने की वजह से यह समस्या ज्यादा होती है। रात को बिस्तर पर पेशाब पर सोने की वजह से बच्चों को स्किन इंफेक्शन और कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं। बच्चों को यह समस्या अगर कभी-कभार होती है, तो घबराने की बात नहीं है। हालांकि रात को बिस्तर गीला करने की समस्या रोजाना ही है, तो यह कई बीमारियों की वजह बन सकता है। इसे ठीक करने के लिए आप डॉक्टर का सलाह के साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों को ट्राई किया जा सकता है। अगर आपका बच्चा भी रात में बिस्तर गीला कर देता है, तो आज इस आर्टिकल में हम इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय शेयर करने जा रहे हैं।

सोने से 2 घंटे पहले खाना खिलाएं

अगर आपका बच्चा रात को सोते समय बिस्तर गीला करता है, तो उसे सोने से 2 घंटे पहले ही खाना खिला दें। खाना खाने के तुरंत बाद बच्चा सो जाता है, तो उसके बिस्तर पर पेशाब करने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, उसे पानी कम पीने दें। 

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने के कारण भी जिम जाने वालों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें एक्सपर्ट की राय

हाथ-पैर धोकर सोने दें

विशेषज्ञों का मानना है कि रात को सोते समय बच्चों का पेशाब निकलने का कारण सपना हो सकता है। रात के समय जब बच्चा बुरा सपना देखता है, तो बिस्तर गीला कर देते हैं। इसलिए रात को सोते सोने के पहले बच्चों के हाथ और पैर जरूर धुलवाएं। ऐसा कहा जाता है कि सोने से पहले हाथ-पैर धोकर सोने से बुरे सपने नहीं आते हैं। जिसकी वजह से पेशाब की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Home Remedies to Get Rid of Bed Wetting Habit in Kids in hindi

पेशाब करवा के सुलाएं

बच्चे को बिस्तर गीला करने से रोकने के लिए सोने के पहले उन्हें पेशाब करवा दें। साथ ही, रात को जब पेरेंट्स की नींद खुले तो उन्हें टॉयलेट करवाएं। 1 से 2 सप्ताह तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। ऐसा करने से बच्चों का बिस्तर गीला करने की आदत छूट जाएगी।

 इसे भी पढ़ेंः स्ट्रेस करता है दिनरात परेशान? डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, दिमाग रहेगा शांत

गुड़ और दालचीनी खिलाएं

दालचीनी और गुड़ का सेवन करने से बिस्तर गीला करने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात को बच्चों के बिस्तर गीला होने का कारण ठंडा लगना भी हो सकता है। ऐसे में सोने से पहले उन्हें दालचीनी या गुड़ का सेवन करवाया जाए, तो शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। ऐसा करने से बच्चे के पेशाब निकलने की दिक्कत दूर होगी।

Pic Credit: Freepik.com

Disclaimer