Acupressure Points for Stomach Gas in Hindi: खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोगों को पेट में गैस बनती है। खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाने से भी पेट में गैस बन सकती है। पेट में गैस बनने से दर्द, ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग पेट में गैस (Stomach Gas Solution) बनने पर गैस की दवाई लेते हैं। लेकिन गैस की दवाई खाना दूसरे अंगों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आप चाहें तो बिना कोई दवा खाए भी पेट के गैस से आराम पा सकते हैं। जी हां, कुछ खास एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाकर आप गैस से छुटकारा पा सकते हैं (Gas ke Liye Acupressure Points)।
1. ST36
अगर आपको पेट में गैस बन रही है, तो आप ST36 प्वाइंट को दबा सकते हैं। ST36 प्वाइंट घुटने से करीब 3 इंच नीचे होता है। पेट में गैस बनने पर आप अपने दो उंगुलियों को इस प्वाइंट पर रखें। दोनों उंगुलियों को इस प्वाइंट पर धीरे-धीरे घुमाएं और मसाज करें। 2-3 मिनट तक इस प्वाइंट को दबाने या मसाज करने से पेट की गैस आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें- पेट में गैस होने के क्या लक्षण होते हैं?
2. SP6
पेट में गैस बनने पर आप अपने शरीर के SP6 प्वाइंट को भी दबा सकते हैं। यह प्वाइंट टखने से 3 इंच ऊपर हड्डी पर स्थित होता है। अपनी दो उंगुलियों को SP6 प्वाइंट पर रखें। अब हल्के हाथों से इस प्वाइंट की मसाज करें। करीब 2 से 3 मिनट तक इस प्वाइंट की मसाज करने से पेट की गैस निकल सकती है। आप इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहरा भी सकते हैं।
3. CV6 प्वाइंट
पेट में गैस बनने पर आपक CV6 प्वाइंट को दबा सकते हैं। इस प्वाइंट को दबाने से आपकी गैस निकल जाएगी और आपको काफी आराम मिलेगा। CV6 प्वाइंट नाभि से डेढ़ इंच नीचे स्थित होता है। इसके लिए आप तीन उंगुलियों को इस प्वाइंट पर रखें। अब हल्के-हल्के हाथों को गोल घूमाते हुए मालिश करें। आप 2-3 मिनट तक मालिश कर सते हैं। लेकिन इस एरिया पर बहुत अधिक दबाव डालने से बचें।
4. BL21 प्वाइंट
यह प्वाइंट पीठ के करीब 66 इंज ऊपर स्थित होता है। इस प्वाइंट को दबाने से पेट की गैस को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके लिए आप इस प्वाइंट पर अपनी 2 उंगुलियां रखें। अब इसे उंगुलियों से गोल-गोल घुमाएं और मसाज करें। आप 1 से 2 मिनट तक मसाज कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्लिप डिस्क की दिक्कत है, तो इस प्लाइंट की मालिश करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत
अगर आपको भी पेट में गैस बनती है, तो आप इन प्वाइंट्स को दबा सकते हैं। लेकिन कोई भी एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।