Acupressure Points for Chest Gas in Hindi: खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। गैस शरीर के कई हिस्सों में बन जाती है। अक्सर लोगों को लगता है कि गैस सिर्फ पेट में बनती है। लेकिन, कभी-कभी गैस छाती में भी चढ़ जाती है। छाती में गैस बनना एक आम समस्या है। छाती में गैस बनने की वजह से व्यक्ति को बेचैनी और घबराहट हो सकती है। साथ ही, बार-बार डकार आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गैस से राहत पाने के लिए अक्सर लोग खाली पेट गैस की दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी छाती से गैस बाहर निकाल सकते हैं। छाती से गैस निकालने (Chest Gas Solution) के लिए आप इन एक्यूप्रेशन प्वाइंट्स को दबा सकते हैं। आइए, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के सलाहकार फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुबारक (Chest ke Liye Acupressure Points) से जानते हैं छाती में गैस के दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट-
छाती में गैस बनने पर दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर प्वाइंट- Acupressure Points for Chest Gas in Hindi
1. छाती और पेट के बीच दबाएं एक्यूप्रेशर प्वाइंट
अगर आपको गैस बनी है, तो आप छाती और पेट के बीच में एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबा सकते हैं। छाती और पेट के बीच के हिस्से को दबाने से गैस को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे डकार के जरिए छाती में चढ़ी गैस आसानी से निकल जाएगी और दर्द से भी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Acupressure for Stomach Gas: पेट में गैस बनने पर दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर प्वाइंट, मिलेगी राहत
2. रिब्स के नीचे का एक्यूप्रेशर प्वाइंट
छाती में गैस चढ़ने की वजह से व्यक्ति को दर्द और परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में छाती में गैस होने पर घुटने और बेचैनी सी होने लगती है। अगर आपको छाती में गैस बन जाती है, तो रिब्स के नीचे का एक्यूप्रेशन प्वाइंट दबा सकते हैं। इसके लिए आप रिब्स के नीचे वाले हिस्से को अंगूठे से हल्के दबाव के साथ मसाज करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- बंद नाक को खोलने के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा
3. कलाई के अंदरूनी प्वाइंट को दबाएं
छाती में गैस बनने पर आप कलाई के अंदरूनी प्वाइंट को भी दबा सकते हैं। अगर आपको छाती में दर्द है या बेचैनी महसूस हो रही है, तो कलाई के अंदरूनी हिस्से को हल्के हाथ से दबाएं। इससे छाती की जकड़न से भी राहत मिलेगी। कलाई के अंदरूनी प्वाइंट को दबाने से छाती में गैस की वजह से होने वाले दर्द से आपको काफी राहत मिलेगी।
छाती में गैस बनने पर आपको दर्द महसूस हो सकता है। छाती में गैस बनने पर आप इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबा सकते हैं। इससे शरीर के अंदर की गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी।