Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

बंद नाक को खोलने के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा

एक्यूप्रेशर प्वाइंट की मदद से बंद नाक की परेशानी दूर हो सकती है। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।  

इस पेज पर:-


बंद नाक की समस्या होने पर सांस लेने में काफी ज्यादा असुविधा होती है। साइनस से पीड़ित मरीजों को बंद नाक की समस्या काफी ज्यादा होती है। खासतौर पर साइनस का अटैक बंद नाक की परेशानी को बढ़ा देता है। ऐसे में कई घरेलू उपायों और पारंपरिक उपचार की मदद से आप बंद नाक की परेशानी से राहत पा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स होते हैं, जिसे दबाने से आप बंद नाक की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे प्वाइंट के बारे में बताएंगे, जिससे बंद नाक की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं उन एक्यूप्रेशर प्वाइंट के बारे में और दबाने का सही तरीका क्या है? 

1. LI20

LI20 एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से बंद नाक, साइनस और भरी नाक की परेशानी से राहत दिला सकता है। यह एक्यूप्रेशर प्वाइंट नाक के दोनों ओर आधार के पास होता है। इस हिस्से को प्रेश करने से आपको काफी राहत मिल सकती है। 

  • जहां आपकी नाक आपके गाल से जुड़ती है, वह हिस्सा LI20 प्वाइंट होता है। यह नाक के दोनों ओर होता है। 
  • अब इस प्वाइंट को प्रेश करने के लिए अपनी उंगली का इस्तेमाल करें। 
  • हल्की उंगली से धीरे-धीरे इस हिस्सो को कुछ मिनटों तक प्रेश करें। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें - सर्द‍ियों में नवजात शिशु की बंद नाक खोलने के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

2. BL2

बीएल2 एक्यूप्रेशर प्वाइंट आपकी नाक के पुल और आपकी आइब्रो के अंदरूनी हिस्से के बीच स्थित होता हैं। बंद नाक और साइनस की परेशानी को दूर करने के लिए आप इस प्वाइंट को प्रेश कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम हसूस होगा।

  • इस प्वाइंट को प्रेश करने के लिए अपने दोनों हाथों का उपयोग करते हुए अपनी तर्जनी को अपनी नाक के पुल के ऊपर रखें।
  • इसके बाद अपनी उंगलियों को अपनी आइब्रो और नाक के बीच स्थित स्लाइड पर ले जाएं।
  • इस स्थान पर अपनी उंगलियों को थोड़ी देर के लिए रखें। ध्यान रखें कि इस प्वाइंट को प्रेश करते समय हड्डी की मजबूती महसूस होती है। 

3. GV24.5

GV24.5 एक्यूप्रेशर बिंदु को यिंटांग (Yintang) नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इसे तीसरा नेत्र बिंदु भी कहते हैं। यह आइब्रो के बीच स्थित होता है। यह सिर्फ एक ही एक्यूप्रेशर बिंदु है। इस प्वाइंट को दबाने से भरी हुई नाक और बहती नाक की परेशानी से राहत मिल सकता है। साथ ही यह साइनस में होने वाले सिरदर्द को दूूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

  • इस प्वाइंट को दबाने के लिए अपनी आइब्रो के बीच एक या दो उंगुलियां रखें।
  • अब अपनी नाक के पुल के ठीक ऊपर का क्षेत्र ढूंढे, जहां आपका सिर नाक से जुड़ हुआ हो। उस स्थान पर अपनी उंगली रखें। 
  • अब कुछ मिनट्स के लिए इन बिंदुओं को अच्छी तरह से प्रेश करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

4. SI18

  • SI18 प्वाइंट आपकी नाक के दोनों और चीकबोन्स के ठीक नीचे स्थित होता है। इन प्वाइंट को प्रेश करने से साइनस, बंद नाक और बहती नाक की परेशानी से राहत मिल सकता है। 
  • इस प्वाइंट को ढूंढने के लिए सबसे पहले अपनी तर्जनी को दोनों हाथों से प्रत्येक आंख के बाहरी किनारे पर रखें।
  • अब अपनी अंगुलियों को तब तक नीचे खिसकाएं जब तक कि आप अपने चीकबोन्स के निचले हिस्से को महसूस न कर लें।
  • यह प्वाइंट आपकी नाक के निचले किनारे के साथ समतल होना चाहिए।
  • इन बिंदुओं पर कुछ समय के लिए प्रश करें। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें - सर्दी-ज़ुकाम होने पर बंद करें इन 7 चीज़ों का सेवन, जल्दी होगी रिकवरी

बंद नाक की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन एक्यूप्रेशर का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकता है। साथ ही आपकी कई परेशानी दूर हो सकती है। 

Read Next

हिप्स का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 04, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content