Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Doctor Verified

Acupressure for Gas in Head: सिर में गैस का दर्द होने पर दबाएं ये 3 एक्यूप्रेशर प्वाइंट, मिलेगी राहत

सिर में गैस की वजह से दर्द होना एक आम समस्या है। ऐसे में आपको दर्द की दवाई खाने से बचना चाहिए। आप इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबा सकते हैं।

Acupressure for Gas in Head in Hindi: सिरदर्द एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी सिरदर्द की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। सिरदर्द अलग-अलग कारणों से हो सकता है। तनाव और गैस, सिरदर्द के मुख्य कारण हो सकते हैं। गैस चढ़ने की वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। सिर में गैस चढ़ने की समस्या बेहद पीड़ादायक हो सकती है। ऐसे में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो एक्यूप्रेशर प्वाइंट की मदद से भी सिर में बनने वाली गैस से छुटकारा पा सकते हैं (Gas ke Liye Acupressure Points)। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के सलाहकार फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुबारक से जानते हैं-

सिर में गैस बनने पर दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर प्वाइंट- Sir me Gas Banane Par Dabaye Acupressure Points

1. भौंहों के बीच दबाएं

अगर आपको सिर में गैस की समस्या बन रही है, तो आप इससे राहत पाने के लिए भौंहों के बीच वाली जगह पर दबा सकते हैं। इस एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से सिर में चढ़ी गैस आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे आपको दर्द से भी काफी राहत मिलेगी। इसके लिए आपको भौंहों के बीच वाली जगह पर 30 सेकेंड तक हल्के दबाव के साथ मसाज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Acupressure for Chest Gas: छाती में गैस का दर्द होने पर दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर प्वाइंट, मिलेगा आराम

gas-in-head-inside

2. सिर के क्राउन प्वाइंट को दबाएं

सिर में गैस चढ़ने की वजह से तेज दर्द हो सकता है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक हो सकती है। अधिकतर लोगों को सिर में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी सिर में गैस चढ़ती है, तो आप सिर के क्राउन प्वाइंट को दबा सकते हैं। इसके लिए आप सिर के ऊपरी हिस्से को हल्के हाथों से गोलाई से मसाज करें।

इसे भी पढ़ें- गैस के कारण हो सकती है सिरदर्द की समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

3. टेम्पल (कनपटी) प्वाइंट को दबाएं

अगर आपको अक्सर ही सिर पर गैस बनने की समस्या होती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप टेम्पल प्वाइंट को दबा सकते हैं। इसके लिए आप आंखों के पास कनपटी पर हल्के दबाव के साथ मसाज करें। इससे सिर के भारीपन से राहत मिलेगी और दर्द भी कम होगा। इससे सिर में चढ़ी गैस भी आसानी से बाहर निकल जाएगी।

Read Next

पॉर्न देखने की लत कैसे कम करें? एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 15, 2024 15:45 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content