Essential Oil For Back Pain: आजकल की इनएक्टिव लाइफस्टाइल का असर लोगों की हड्डियों और जोड़ों पर ज्यादा देखने को मिलता है। कमर दर्द, ऐसी ही एक समस्या है जो आजकल लोगों में आम होती जा रही है। कमर दर्द में अगर आप मालिश करें तो आपको कुछ हद तक आराम महसूस हो सकता है। इसी मालिश के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से एंटी इंफ्लेमेटरी तेल के बारे में पूछा है जो दर्द कम करने के साथ आपको बेहतर महसूस करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि क्या इनमें से किसी तेल को हम घर में बना सकते हैं?
कमर दर्द हो तो कौन सा तेल लगाना चाहिए?
डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि कमर दर्द के लिए आप एंटी इंफ्लेमेटरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि दर्द को कम करने के साथ राहत प्रदान करता है जैसे कि यूकलिप्टस यानी नीलगिरी का तेल (Eucalyptus oil)। ये तेल दर्दनाशक है और हड्डियों व जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। रिसर्च से पता चलता है कि यूकेलिप्टस का तेल कमर दर्द, पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। आपको बस करना ये है कि इस तेल को गर्म कर लें और इससे कमर की मालिश करें।
ScienceDirect में छपी इस रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में हुए एक क्लिनिकल ट्रायल में रुमेटॉयड आर्थराइटिस वाले लोगों पर यूकेलिप्टस के तेल के फायदों की जांच की गई। लोगों ने कुल 1 महीने तक, दिन में 3 बार, 5 मिनट के लिए 1 मिलीलीटर यूकेलिप्टस के तेल की भाप ली। कंट्रोल ग्रुप की तुलना में, यूकेलिप्टस के तेल की भाप लेने वाले लोगों के दर्द में ज्यादा कमी देखी गई। यूकेलिप्टस का तेल दूसरी बीमारियों से जुड़े दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गठिया के मरीज अखरोट खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
पुदीने का तेल भी है कारगर
इतना ही नहीं, डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि कमर दर्द में आप पुदीने के तेल (Peppermint oil) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, पुदीने का तेल कमर दर्द से राहत दिलाता है और स्पाइनल नसों को आराम पहुंचाता है। ये एनाल्जेसिक की करह काम करता है यानी आपको कुछ देर के लिए ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी नसों और हड्डियों में शांति छा गई है। इसे ऐसे समझें मानों आपको कुछ महसूस ही न हो पा रहा हो कि दर्द कहां और कैसे हो रहा है। ये इसमें मिलने वाले 44% मेंथॉल कंटेंट की वजह से होता है।
Oil benefits for Back Pain
हल्दी और अदरक का तेल भी है कारगर
डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि हल्दी और अदरक का तेल कमर दर्द में बेहद मददगार साबित हो सकता है और अच्छी बात ये है कि आप इसे घर में भी बना सकते हैं। दरअसल, हल्दी और अदरक दोनों में ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। हल्दी में जहां करक्यूमिन है वहीं अदरक में जिंजरोल होता है। ये दोनों ही दर्दनाशक की तरह काम करते हैं और हड्डियों व जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। आप इस तेल को खुद घर पर भी बना सकते हैं जिसके लिए आपको करना कुछ नहीं ह बस
- सरसों का तेल लें।
- इसमें हल्दी पाउडर डाल लें या कच्ची हल्दी को काटकर डाल लें।
- अब अदरक को कूटकर इसमें मिला लें।
- तेल को अच्छी तरह से पकाएं और छान लें।
इसे भी पढ़ें: गाउट अटैक क्या होता है? डॉक्टर से जानें लक्षण, कारण और तुरंत राहत के उपाय
इस तेल को कमर के हिस्से पर लगाएं खासकर कि रात में सोते समय और हल्के हाथों से मालिश करें ताकि इस हिस्से में गर्माहट पैदा हो। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा ये कमर के उस हिस्से में अकड़न को भी कम करती है जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं
लेमनग्रास का उपयोग करें
अगर आपको कमर दर्द परेशान कर रहा है और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें तो लेमनग्रास को तेल में पकाकर इसका तेल बना लें और इसे कमर के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। Libyan Journal of Science में प्रकाशित शोध की मानें तो लेमनग्रास में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि दर्द कम कर सकते हैं। जब आप लेमनग्रास के तेल से शरीर की मालिश करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर की अकड़न में कमी आती है।
निष्कर्ष:
इस प्रकार से आप कमर दर्द में ये सभी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपको ज्यादा कमर दर्द हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि लंबे समय तक होने वाला कमर दर्द किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा लगातार रहने वाला कमर दर्द भी किसी सेहत से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
FAQ
कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?
कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए 15-20 मिनट तक आइस पैक से सिकाई करें। इससे दर्द से राहत मिलती है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है।कमर में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है?
कमर दर्द का कारण मांसपेशियों में खिंचाव के साथ गलत पोस्चर में रहना है जो कि कमर दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी की समस्या भी कमर दर्द का कारण बन सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 01, 2026 16:18 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma
