Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

पुदीने के पानी में पैरों को भिगोने से गर्मी में मिलेंगे ये 3 फायदे

पुदीने के पानी में पैरों को भिगोने से शरीर कूल डाउन होता है, पैरों की थकान दूर होती है और पसीने की समस्या से भी राहत मिलती है। जानें इसके अन्य फायदों के बारे में।

गर्मियों के दिनों में चिलचिलाती धूप में जब हम बाहर से घर लौटते हैं, तो एहसास होता है कि काश! पैरों को आराम मिल जाए। आराम करने के बावजूद रिलैक्स नहीं हो पाते हैं। क्या आप जानते हैं कि पुदीने के पानी में पैरों को भिगोकर रखने से बहुत आराम महसूस होता है और कुछ जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं? जी, हां! ऐसा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पैरों को पुदीने के पानी में भिगोने कुछ जबरदस्त फायदे मिलेंगे। इस बारे में हमने कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।

पुदीने के पानी में पैरों को भिगोने के फायदे

Benefits of Peppermint Foot Soaks 01 (15)

बाॅडी को कूल डाउन करे

पुदीने में प्राकृतिक रूप से मेंथॉल होता है। जब आप अपने पैरों को पेपरमिंट के पानी में कुछ समय के लिए डुबोकर रखते हैं, तो इससे नसों के जरिए पूरे शरीर को ठंडक महसूस होती है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है, आपको रिलैक्स भी महसूस कराता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह पुदीने की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

पैरों की सूजन में कमी

गर्मियों में अक्सर चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने पर थकान और कमजोरी हो जाती है। कुछ लोगों को लंबे समय तक वाॅक करने से पैरों में सूजन भी आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मी के कारण बाॅडी डिहाइड्रेट हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने लगता है। नतीजतन, पैरों में सूजन आ जाती है। वहीं, अगर आप पेपरमिंट युक्त पानी में पैरों में डुबोकर बैठते हैं, तो पैरों की थकान दूर होती है और मांसपेशियां भी रिलैक्स होती हैं।

पसीने की बदबू से छुटकारा

गर्मी के दिनों में पसीना आना आम बात है। कुछ लोगों के पसीने में काफी ज्यादा बदबू आती है और कुछ लोगों को पैरों से भी दुर्गंध आने लगती है। पुदीने के पानी में पैरों को डुबोकर बैठने से न सिर्फ दुर्गंध की समस्या दूर होती है, बल्कि पुदीने में मौजूद एंटी-फंगल तत्व व्यक्ति विशेष को फंगल इंफेक्शन से भी बचाव करता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल एजेंट पुदीना का पानी पैरों को साफ करता है और दुर्गंध पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करता है।

इसे भी पढ़ें: इन 6 तरीकों से करें पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल, दूर होंगी रोजमर्रा की कई समस्याएं

कैसे तैयार करें पेपरमिंट फुट सोक?

  • एक टब में गुनगुना या सामान्य ठंडा पानी भरें।
  • इसमें आधा कप एप्सम साल्ट मिलाएं।
  • पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 5-10 बूंदें या ताजी पुदीने की पत्तियों को क्रश करें।
  • अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए इसमें भिगोएं।
  • अंत में पैरों को पोंछकर नारियल तेल या माॅइस्चराइजर से नाॅरिश करें।

निष्कर्ष

गर्मी के दिनों में पैरों को माॅइस्चर करने की भी जरूरत होती है। इससे दिन भर की थकान दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है। यहां तक कि पैरों से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। हां, अगर किसी को पुदीने के पानी से एलर्जी है, तो इसका उपयोग न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • फुट सोक के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें या गुनगुने का?

    गर्मियों में शरीर की गर्मी निकालने के लिए सामान्य ठंडे पानी का उपयोग किया जाना बेहतर होता है। अगर पैरों में दर्द है तो इससे राहत के लिए हल्का गुनगुना पानी चुन सकते हैं।
  • पुदीने के पानी में कितनी देर तक पैर डुबोकर रखना चाहिए?

    पुदीने के पानी में अधिकतम 15 से 20 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखना काफी होता है।
  • क्या ताजी पुदीने की पत्तियां एसेंशियल ऑयल जितना ही असर करती हैं?

    ताजी पत्तियों की तुलना में एसेंशियल ऑयल में मेंथॉल की मात्रा अधिक होती है, जिससे कूलिंग इफेक्ट ज्यादा मिलता है।

Read Next

कच्ची हल्दी बनाम हल्दी पाउडर? स्किन के लिए क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 19:37 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 27, 2026 19:37 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 27, 2026 19:37 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content