Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

एसिडिटी में पुदीना पानी पीने से मिल सकते हैं ये 3 फायदे

एसिडिटी एक आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए पुदीने का पानी नेचुरल और काफी असरदार उपाय हो सकता है। आइए जानते हैं एसिडिटी में पुदीना पानी पीने के फायदों के बारे में।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की गलत आदतों के कारण एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्याएं काफी आम हो गई है। एसिडिटी की समस्या को लोग भले ही हल्के में लेते हैं, लेकिन इसके कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। बहुत से लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घरेलू नुस्खों की मदद से एसिडिटी से राहत पाने की कोशिश करते हैं। इन्हीं उपायों में पुदीने का पानी भी शामिल है। पुदीने का पानी न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि पाचन तंत्र को शांत करने में भी मदद करता है। इसलिए आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि एसिडिटी में पुदीना पानी पीने के क्या फायदे होते हैं?

एसिडिटी में पुदीना पानी कैसे फायदेमंद है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि पुदीना में मेंथॉल पाया जाता है, जो पेट एसिडिटी के कारण पेट में होने वाली जलन को शांत करने में मदद करता है। यह पेट की मांसपेशियोों को रिलेक्स करता है, गैस और एसिड के प्रभाव को कम करता है। पुदीना पानी पीने से एसिडिटी के लक्षण जैसे सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट में होने वाले भारीपन से राहत मिल सकती है।

1. पाचन तंत्र मजबूत होता है

पुदीना पानी पीने से पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है। यह अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे पीने से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: सोने से 40 मिनट पहले पिएं ये 4 हर्बल ड्रिंक, नींद के साथ कई समस्याओं में होगा सुधार

2. शरीर को ठंडक मिलती है

गर्मियों में एसिडिटी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। पुदीना पानी शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और गर्मी के कारण होने वाली पेट की जलन को कम करता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद मिल सकती है।

Mint-Water-for-Acidity-inside

3. शरीर को डिटॉक्स करता है

पुदीना पानी पीने से शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर फंक्शन को सपोर्ट करता है और शरीर को साफ रखने का काम करता है, जिससे एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।

एसिडिटी के लिए पुदीना पानी कैसे पिएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, एसिडिटी से राहत दिलाने में पुदीना पानी फायदेमंद हो सकता है, अगर आप इसे सही तरह से पिएं। इसे पीने के लिए 1 गिलास पानी में 8 से 10 पुदीने के पत्ते डालकर उबाल लें या रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट या खाने के बाद इसे पीना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुदीने के पानी में पैरों को भिगोने से गर्मी में मिलेंगे ये 3 फायदे

निष्कर्ष

पुदीना पानी एक नेचुरल और आसान उपाय है, जो एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है। इसके साथ ही इस पानी के नियमित सेवन से पाचन बेहतर रहता है और सेहत भी बेहतर रहती है। हालांकि, इसे पीने के बाद आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो तो इसे पीने से बचें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पुदीने का पानी कितनी बार पीना चाहिए?

    पुदीने का पानी आमतौर पर दिन में 1 से 2 बार पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इसका सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या हैवी भोजन के बाद है, जो पाचन में सुधार करता है।
  • पुदीना की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

    पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करता है, पेट की गर्मी को शांत करता है और गर्मियों में लू से बचाने में फायदेमंद होता है।

Read Next

गर्मी में सफर के दौरान हो जाती है तबीयत खराब? इन चीजों का करें सेवन, सफर बनेगा आसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 03, 2026 13:33 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 03, 2026 13:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content