Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

सोने से 40 मिनट पहले पिएं ये 4 हर्बल ड्रिंक, नींद के साथ कई समस्याओं में होगा सुधार

अक्सर कुछ लोगों को नींद नहीं आती तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सोने के बाद एसिडिटी और बदहजमी की समस्या परेशान करती है। ऐसे में इन हर्बल ड्रिंक को पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस की वजह से आजकल लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि कुछ लोगों को नींद नहीं आती तो कुछ लोगों नींद के बीच में उठ जाते हैं। चाहे कारण जो भी हो स्लीप साइकिल का पूरा ना हो पाना सेहत को साफी हद तक प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है, मोटापा बढ़ सकता है, हार्मोनल हेल्थ बिगड़ सकती है और तमाम प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्लीप साइकिल को पूरा करें और ऐसे में सोने से 40 मिनट पहले इन ड्रिंक्स को पीना फायदेमंद हो सकता है। क्या हैं ये ड्रिंक्स और इसके फायदे क्या हैं, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

सोने से 40 मिनट पहले पिएं ये 4 हर्बल ड्रिंक-four herbal tea before bed

Nutrionist Edwina Raj बताती हैं कि सोने से लगभग 40 मिनट पहले कुछ हर्बल ड्रिंक पीने से शरीर को आराम मिल सकता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। जैसे

1. सौंफ का पानी-Fennel seed drink

आपको करना ये है कि सौंफ के बीजों को पानी में उबालकर इस पानी को छान लें और इस पानी को सोने से लगभग 40 मिनट पहले पी लें। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि सौंफ के बीजों का पानी पेट फूलना, गैस और पेट की तकलीफ को कम करने में मदद करता है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है। इसका शांत प्रभाव भी होता है जो रात में शरीर को आराम महसूस करने में सहायक होता है। इसके अलावा ये रात में ब्लोटिंग और एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, ये मसल को भी रिलैक्स करने वाला है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में सूजन बढ़ने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, नजरअंदाज करने से हो सकता है गंभीर नुकसान

2. पुदीने का पानी Peppermint water

पुदीने का पानी डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ मतली और एसिडिटी को कम करने में मददगार है। रात में सोने से पहले इसे पीना आपको हल्का महसूस करने और रिलैक्स महसूस करता है जिससे आपको बेहतर महसूस हो सकता है। इसके अलावा ये नेसल पैसेज को साफ करने के साथ सांस लेने को बेहतर बनाने में मददगार है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप पुदीने की पत्तियों पानी में उबालकर और इसमें नमक व शहद मिलाकर पी सकते हैं।

aloevera_drink

3. एलोवेरा का पानी-Aloevera water

एलोवेरा का पानी पीना आपकी स्लीप साइकिल को पूरा करने में मदद कर सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि एलोवेरा का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे रात में होने वाली एसिडिटी और सीने की जलन कम हो सकती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में भी सहायक है। इसलिए आपको करना ये है कि एलोवेरा जूस निकाल लें और इसे पानी में मिला लें। फिर इसमें हल्का सा काला नमक और शहद मिला लें और इसे पी लें।

इसे भी पढ़ें: क्या यूरिक एसिड में एलोवेरा जूस पीना सही होता है? जानें डॉक्टर की राय

4. अदरक का गर्म पानी- Warm ginger water

अदरक का गर्म पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन कम करने में सहायक होता है। यह गले की जलन और हल्की खांसी को भी कम कर सकता है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है। इसके अलावा ये डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है। तो आपको करना ये है कि अदरक को कूटकर पानी में डालें और इस पानी को उबालकर और छानकर पिएं।

इस प्रकार से डॉक्टर सलाह देते हैं कि इन ड्रिंक्स का सेवन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही करें, एक साथ नहीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

FAQ

  • एसिड रिफ्लक्स से क्या होता है?

    एसिड रिफ्लक्स सीने में जलन होती है और गले में खट्टी डकार आती है। ऐसे में इन ड्रिंक्स को पीना इस स्थिति से बचाव में मदद कर सकता है और रात में आपको आराम से सोने से पहले मदद कर सकता है।
  • अगर रात में नींद ना आए तो क्या करना चाहिए?

    अगर रात में नींद ना आए तो कैमोमाइल टी पी सकते हैं और केसर वाला दूध पी सकते हैं जो कि आपको रिलैक्स करने के साथ बेहतर महसूस करवा सकता है जिससे आपको नींद आ सकती है।
  • कौन सी चीज खाने से नींद ज्यादा आती है?

    आपको नींद लाने के लिए ट्रिप्टोफैन से भरपूर चीजों को खाना चाहिए जैसे कि दूध और केला। इसके अलावा आप सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं जो कि नींद को बढ़ावा देने में मददगार है।

Read Next

संतरे से भी ज्यादा विटामिन C देती है ये सब्जी, इम्यूनिटी के लिए है सुपरफूड

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 18:24 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 18:24 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content