Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

क्या ज्यादा अदरक-तुलसी चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है? जानें एक दिन में कितना मात्रा का करना चाहिए सेवन

अदरक-तुलसी चाय का सेवन सर्दियों में लोग ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। ऐसे में कई लोगों को एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है। इसलिए, आइए जानते हैं कि क्या ज्यादा अदरक-तुलसी चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है? 

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। खासकर सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश से राहत पाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से इस चाय का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में लोग अदरक और चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को अदरक और तुलसी की चाय पीने के बाद एसिडिटी की शिकायत भी होने लगती है। इसलिए आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि क्या ज्यादा अदरक-तुलसी की चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है और एक दिन में कितनी मात्रा में इस चाय को पीना चाहिए?

क्या अदरक-तुलसी चाय के ज्यादा सेवन से एसिडिटी हो सकती है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, ज्यादा मात्रा में अदरक और तुलसी की चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है, खासकर कुछ लोगों में। अदरक की तासीर गर्म होती है और जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से पर यह पेट में गर्मी बढ़ा सकती है, जिससे सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट में जलन या दर्द, एसिड रिफ्लक्स आदि समस्याएं हो सकती हैं। जबकि तुलसी का ज्यादा मात्रा में सेवन खासकर खाली पेट या दिन में की बार तुलसी की चाय पीने से पेट की अंदरूनी परत पर इसका असर पड़ सकता है, जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे के सिर में ज्यादा बाल होने से प्रेग्नेंसी में मां को बहुत ज्यादा एसिडिटी और सीने में जलन होती है? जानें ये अंधविश्वास या साइंस

किन लोगों को तुलसी-अदरक चाय का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए?

कुछ लोगों को अदरक-तुलसी चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें समस्या हो सकती हैं। इन लोगों में शामिल हैं:

  • जिन्हें पहले से एसिडिटी या गैस की समस्या हो
  • अल्सर या एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोग
  • प्रेग्नेंट महिलाएं
  • बहुत ज्यादा तनाव या अनियमित खानपान करने वाले लोग

1 - 2026-01-08T161944.355

एक दिन में कितनी मात्रा में अदरक-तुलसी चाय पीनी चाहिए?

अदरक और तुलसी की चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन एसिडिटी और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए दिन में 1 से 2 कप अदरक-तुलसी चाय का सेवन पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 3 अंगों को बर्बाद कर सकती है एसिडिटी की दवाई, अक्सर लेते हैं तो हो जाए सतर्क

अदरक तुलसी की चाय कब पीनी चाहिए?

अदरक-तुलसी चाय की मात्रा का ध्यान रखने के साथ इसे पीने का सही समय भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस चाय को पीने का समय बहुत अहम माना जाता है। सुबह खाली पेट अदरक-तुलसी की चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको एसिडिटी की समस्या ज्यादा हो सकती है। खाना खाने के 30 मिनट के बाद आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग रात को सोने से पहले भी अदरक और तुलसी की चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह भी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

अदरक और तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सीमित मात्रा में अदरक-तुलसी चाय पीना लाभकारी होता है। आप दिन में 2 कप से ज्यादा इसे पीने से बचें, क्योंकि यह एसिडिटी का कारण बन सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • तुलसी और अदरक की चाय के क्या फायदे हैं?

    तुलसी और अदरक की चाय पीने से सर्दी-खांसी, इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और तनाव कम करने में फायदेमंद मानी जाती है।
  • अदरक की चाय में क्या नहीं मिलाना चाहिए?

    अदरक की चाय पीने के साथ खून पतला करने वाली दवाएं, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं को मिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दवाओं के असर को बढ़ा सकती है और ब्लीडिंग या ब्लड प्रेशर को बहुत कम होने के जोखिम को बढ़ाती है।
  • तुलसी की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

    तुलसी की चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, सर्दी-खांसी, तनाव और एंग्जाइटी से राहत मिलती है। इसके अलावा पाचन में सुधार होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

Read Next

छोले-भटूरे और चाट-पकौड़ी के साथ क्यों खाएं कच्चा प्याज और हरी मिर्च, डाइट एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 16:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 08, 2026 16:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 08, 2026 16:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 08, 2026 16:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content