Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

छोले-भटूरे और चाट-पकौड़ी के साथ क्यों खाएं कच्चा प्याज और हरी मिर्च, डाइट एक्सपर्ट ने बताया

छोले भटूरे खाना किसे नहीं पसंद और सर्दियों में तो इसे लोग खूब बनाते-खाते हैं लेकिन ये कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा सकता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में इसके साथ कच्चा प्याज और हरी मिर्च खाना कैसे फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

सर्दियों में लोग तेल-मसाले वाली चीजों को खूब खाते हैं और इन्हीं में से एक है छोले-भटूरे और चाट-पकौड़ी। दरअसल, इस मौसम में लोग गर्मागर्म चपटपटी चीजों को खूब खाते हैं और कोशिश करते हैं कि अपने मुंह का टेस्ट बदल लें। पर ज्यादा टेस्टी खाने के चक्कर में कहीं आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल न बढ़ जाए। दरअसल, ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के साथ बैड फैट लिपिड को बढ़ावा देता है और ट्राइग्लिसराइड को बढ़ाता है। इसकी वजह से कई बार धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है और आपको हाई बीपी की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप इन चीजों के साथ कच्चा प्याज और हरी मिर्च खाएं तो फैट कंट्रोल करने के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बच सकते हैं। कैसे? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore

छोले-भटूरे के साथ क्यों खाएं कच्चा प्याज और हरी मिर्च?

डाइटिशियन एडविना राज बताती हैं कि छोले-भटूरे जैसे ऑयली फूड्स के साथ कच्चा प्याज और हरी मिर्च आमतौर पर इसलिए खाई जाती है क्योंकि ये पाचन में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं, ये इन फूड्स के साथ पेट के पीएच को बैलैंस करने में मददगार है जिससे इन फूड्स को खाने के बाद होने वाले नुकसानों में कमी आती है।

high cholesterol

फैटी फूड्स को पचाने में मदद करता है कच्चा प्याज और हरी मिर्च

कच्चे प्याज में फाइबर और प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो आंतों की गति को बढ़ाते हैं और वसायुक्त भोजन के बाद पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं। हरी मिर्च लार और पाचक रस को बढ़ाती है, जिससे ऑयली फूड्स को पचाना आसान हो जाता है। इससे होता ये है कि ये बैड फैट लिपिड्स के रूप में शरीर में जमा नहीं होते और न ही ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं जिससे कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल करने के साथ बीपी बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसलिए भी आपने नोटिस किया होगा कि लोग फैटी फूड्स के साथ कच्चा प्याज और हरी मिर्च का सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ें: तेजी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं आपके ये पसंदीदा फूड, आज से ही करें खाना बंद

दिल को सेहतमंद रखने का तरीका

फैटी फूड्स का ज्यादा सेवन आपके दिल की सेहत को प्रभावित करता है। दरअसल, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। ये खाद्य पदार्थ एक बार के भोजन से सीधे कोलेस्ट्रॉल या हानिकारक फैट को कम नहीं करते हैं, लेकिन नियमित सेवन से फैट चयापचय में सुधार हो सकता है और लंबे समय में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोका जा सकता है। इससे बीपी बैलेंस करने के साथ दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

पेट फूलने और बेचैनी कम करने वाला

कच्चा प्याज और हरी मिर्च, पेट फूलने और बेचैनी कम करने वाला है। दरअसल, प्याज और हरी मिर्च, पेट के एसिडिक बाइल जूस को बढ़ाकर इसे पचाने में मदद करते हैं। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या में कमी आती है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं। इसके अलावा हर बार इन्हें खाने के बाद जो भारीपन महसूस होता है और तब प्याज व हरी मिर्च खाना पेट के भारीपन को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल को हेल्दी रखने में मदद करेंगी ये 5 सब्जियां

इस प्रकार से आप छोटे-भटूरे और चाट पकौड़ी के स्वाद को बैलेंस करने के लिए ही नहीं बल्कि, इन फायदे के लिए भी ऑयली फूड्स के साथ कच्चा प्याज और हरी मिर्च खा सकते हैं। तो अगर आप पहले से ये नियम फॉलो करते हैं तो ठीक है नहीं तो आगे से इसका जरूर ख्याल रखें।

FAQ

  • ज्यादा प्याज खाने के क्या फायदे हैं?

    ज्यादा प्याज खाने से शरीर में सल्फर तत्व बढ़ता है जिससे पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा प्याज एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (C) और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाते हैं।
  • प्याज खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

    प्याज खाने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है और स्टेमिना बूस्ट होता है। इसके अलावा पुरुषों में हार्मोनल हेल्थ सही होता है जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।
  • 1 दिन में कितनी हरी मिर्च खानी चाहिए?

    1 दिन में आपको 1-2 मध्यम आकार की हरी मिर्च खाना चाहिए जो कि आमतौर पर सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इससे ज्यादा मिर्च खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Read Next

अंडे के साथ इन फूड्स को खाने से मिलते हैं, ज्यादा स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 15:34 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 15:34 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 15:34 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content