Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

अंडे के साथ इन फूड्स को खाने से मिलते हैं, ज्यादा स्वास्थ्य लाभ

अंडे में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसको कुछ चीजों के साथ खाने से स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें इन चीजों के बारे में -

Foods To Pair With Eggs To Get Maximum Benefits In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडे में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, ई, डी, ई, बी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसके साथ कुछ फूड्स को जोड़ने से इससे अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में अंडों के साथ पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड्स को डाइट में जोड़ा जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए अंडे के साथ किन फूड्स को खाना फायदेमंद होता है?

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंडे के साथ कौन से फूड्स खाएं? - What Foods Should You Eat With Eggs For Good Health?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को अंडों का साथ खाया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

अंडे के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

अंडे में अच्छी मात्रा में विटामिन्स होते हैं। वही, पालक, मेथी और अमरंथ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर और आयरन जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में अंडे के साथ हरी सब्जियों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अंडे खाने से शुक्राणु (Sperm Count) बढ़ते हैं? जानें डॉक्टर से

foods to pair with eggs to get maximum benefits in hindi 01 (5)

अंडे के साथ टमाटर खाएं

टमाटर में लाइकोपिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में अंडे के साथ टमाटर को पकाकर खाने से शरीर में फैट के अवशोषण को बेहतर करने, स्किन, हार्ट को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

अंडे के साथ साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज के साथ अंडे का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मिलिट रोटी या मल्टीग्रेन टोस्ट का सेवन करने से अंडे का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। साबुत अनाज में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बालों से अंडे की गंध कैसे निकालें? ट्राई करें ये कारगर घरेलू नुस्खे

अंडे के साथ एवोकाडो खाएं

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में अंडे के साथ एवोकाडो का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

अंडे के साथ दही खाएं

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका सेवन दही जैसे फर्मेटेड फूड के साथ करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, गट में गुड बैक्टीरिया में सुधार करने, मांसपेशियों को रिपेयर करने और रिलैक्स करने में मदद मिलती है। इससे पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ पालक, टमाटर, एवोकाडो, दही और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को अंडे के साथ करने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज उबला अंडा खाने से क्या फायदे होते हैं?

    अंडे में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती देने, ब्रेन को हेल्दी रखने, आंखों की रोशनी को बेहतर करने, हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितने अंडे खाए जा सकते हैं?

    अंडे में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, 1 दिन में 1-2 अंडों का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, जरूरत से ज्यादा अंडों का सेवन करने से बचें। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। 
  • एवोकाडो खाने से क्या लाभ होता है?

    एवोकाडो में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, पाचन को दुरुस्त करवे, हड्डियों को मजबूती देने, आंखों की रोशनी को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। 

Read Next

वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है गेहूं की रोटी या बेसन का चीला?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 09:22 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 08, 2026 09:22 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 08, 2026 09:22 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content