Doctor Verified

क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा एवोकाडो? जानें कोलेस्ट्रॉल के लिए कितना सही

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में क्या ज्यादा मात्रा में एवोकाडो खाना आपकी सेहत के लिए सही है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा एवोकाडो? जानें कोलेस्ट्रॉल के लिए कितना सही


एवोकाडो एक सुपरफूड है, जो कई तरह के पोषक तत्वों जैसे विटामिन, मिनरल्स, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होता है। आज के समय में इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है। साथ ही, खानपान की गलत आदतों के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ गया है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहा है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और दिल की बीमारियां लोगों में काफी बढ़ जाती है। ऐसे में एवोकाडो का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या ज्यादा मात्रा में एवोकाडो खाने से इसका कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं।

क्या ज्यादा एवोकाडो खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अच्छे फैट्स माने जाते हैं। इसमें मौजूद अच्छे फैट्स शरीर में HDL कोलेस्ट्रॉल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और LDL यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी में पाया गया कि, एवोकाडो के सेवन से कुल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल स्तर में कमी आती है, लेकिन एलडीएल स्तर में कमी पाई गई है। एवोकाडो का कोलेस्ट्रॉल स्तर पर लाभकारी प्रभाव हो सकता है, खासकर एलडीएल को कम करने में। लेकिन, इसके लिए अभी अन्य कई स्टडी की जरूरत है, जो लंबे समय तक इसके प्रभावों के बारे में बता सके। इसलिए, एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल के लिए हानिकारक नहीं है, बल्कि फायदेमंद होता है, अगर इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए। ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन हानिकारक होती है। इसलिए, अगर आप सीमित मात्रा में एवोकाडो का सेवन कर रहे हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

ज्यादा एवोकाडो खाने के नुकसान

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सीमित मात्रा में एवोकाडो का सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से कई तरह से ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, जैसे-

  • एवोकाडो की तासीर हल्की गर्म होती है, जिसका ज्यादा सेवन आपके शरीर में गर्मी को बढ़ा सकती है, जिससे पित्त बढ़ने, मुंह में छाले, पेट में जलन, स्किन पर फोड़े-फुंसी और नींद न आने की समस्या हो सकती है।
  • एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं, लेकिन फिर भी यह कैलोरी से भरपूर होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में एवोकाडो खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, जो कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
  • एवोकाडो में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या खाने के बाद टहलना वाकई घटाता है कोलेस्ट्रॉल? जानें डॉक्टर की राय

निष्कर्ष

सीमित मात्रा में एवोकाडो का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन, अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए, आप सीमित मात्रा में एवोकाडो का सेवन करें और अपने शरीर की सुनें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्‍या दूध और गुड़ वाली चाय सेहत के ल‍िए हान‍िकारक है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 22, 2025 16:13 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS