How To Control Cholesterol Level In Diwali: त्योहारों पर हमारे घरों में कई तरह के विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं। दीपावली के पर्व में चारो तरफ खुशियों का माहौल होता है, ऐसे में लोग अपने घरों में मिठाइयां और कई तरह के पकवान बनाते हैं। इन दिनों में घनतेरस से ही त्योहारों का सीजन शुरु हो जाता है, जो करीब सप्ताह भर तक चलते हैं। इन त्योहारों पर अधिक लोग जमकर तला भून और मीठा खाते हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आपको हृदय पर दबाव पड़ता है। साथ ही, हार्ट रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको आपका त्योहार कहीं सेहत की वजह से खराब न हो, तो ऐसे में आप खानपान का विशेष ध्यान दें। एसेंट्रिक्स डाइट की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि दीपावली के अवसर पर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए क्या करना चाहिए?
दिवाली पर कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल में रखें? - How To Control Cholesterol Level During Diwali In Hindi
कम तेल वाली चीजों का सेवन न करें
त्योहारों पर ज्यादा तला-भुनी चीजों को सेवन न करें। तेल युक्त चीजों से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, नसों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आप दीवाली पर एयर फ्रायर का विकल्प चुन सकते हैं। पूरियां व अन्य तैलीय चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें। साथ ही, खाना बनाने के लिए नारियल तेल का उपयोग करें।
फाइबर युक्त आहार का सेवन करें
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ पाचन में सहायक होते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। दीवाली में ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल करना लाभदायक हो। इसके लिए आप ओट्स, फल, हरी सब्जियां का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, खाने के साथ सलाद को भी शामिल करें। फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल नियंत्रित रहता है।
लिक्विड डाइट लेना आवश्यक
दीपावली के समय में लोगों के घर में ज्यादा तला भूना खाने से बचें। जिन लोगों को पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनको डाइट में लिक्विड डाइट को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले जूस या कोल्ड ड्रिंक्स के स्थान पर नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें।
ओवरइटिंग से बचें
त्योहारों पर स्वादिष्ट खाना देखकर लोग ओवरइटिंग कर लेते हैं। इसके वजह से व्यक्ति को एसिडिटी, अपच, पेट में गैस, दर्द और बैचेनी हो सकती है। इसकी वजह से भी हार्ट पर दबाव पड़ सकता है। साथ ही, व्यक्ति को सांस लेने में भी तकलीफ होती है। वहीं, तैलीय चीजों को ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
त्योहारों में अक्सर अधिकतर लोगों द्वारा व्यायाम को छोड़ दिया जाता है, लेकिन इस समय शरीर को सक्रिय रखना बहुत आवश्यक है। योग और हल्का व्यायाम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप घर पर ही ताड़ासन, भुजंगासन और हल्के व्यायाम कर सकते हैं। इससे आपको सुस्ती नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद हो सकती है काली हल्दी, जानें उपयोग का तरीका
दीवाली का आनंद उठाते हुए भी स्वस्थ और संतुलित खानपान से अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना संभव है। ऊपर बताए सरल उपायों को अपनाकर आप त्योहारों के दौरान भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। ध्यान रखें, किसी भी तरह का अतिरिक्त सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि, किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।