Expert

कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 8 बदलाव, बीमारियां होंगी कम

रोजमर्रा के जीवन में कुछ विशेष बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है और बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 8 बदलाव, बीमारियां होंगी कम

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो इन दिनों हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले बढ़ने का मुख्य कारण अनियमित जीवनशैली, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना है।

रोजमर्रा के जीवन में कुछ विशेष बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है और बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही 8 बदलावों की जानकारी देने वाले हैं। इस विषय पर दिल्ली की गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है।

1. खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक करें

कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए रोजाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट वॉक जरूर करें। खाने के बाद वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन लेवल सुधारने में मदद मिलती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान 

2. खाने में अदरक को शामिल करें

अदरक में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है। खाने में अदरक को शामिल करने से यह लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह लोअर लो डेंसिटी को बढ़ाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

 

Ultra Processed Foods: You May Suffer From These Disease If You Eat In  Excess | OnlyMyHealth

3. प्रोसेस्ड फूड

बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड फूड जैसे की चिप्स, फ्रोजन वेजिटेबल, कुरकुरे और पापकॉर्न को बनाने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल होता है। वेजिटेबल ऑयल में पकी हुई चीजों का सेवन करने से शरीर का लिपिड प्रोफाइल हाई होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है। इसलिए बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें।

4. संतुलित आहार का सेवन करें

आपकी डाइट का सीधा असर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है। एक्स्ट्रा ऑयली, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए हरी सब्जियां, फल, नट्स, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड को डाइट का हिस्सा बनाएं।

5. धूम्रपान और शराब से करें परहेज

धूम्रपान और शराब का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसे छोड़ने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

6. बेकरी प्रोडक्ट से बनाएं दूरी

बेकरी प्रोडक्ट जैसे की केक, पेस्ट्री और कुकीज का सेवन करने से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। बेकरी आइटम को बनाने के लिए प्रोसेस्ड शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल होता है। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ेंः घर के अंदर की हवा में भी है प्रदूषण, डॉक्टर से जानें कैसे रखें नवजात शिशुओं और बच्चों का ध्यान

7. विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थ

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे शकरकंदी, पालक और ब्रोकली का सेवन करें। विटामिन बी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करता है।

8. स्ट्रेस को करें मैनेज

ज्यादा तनाव कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।  इसके लिए ध्यान (मेडिटेशन) और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।  

इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान

निष्कर्ष

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सही आहार, रेगुलर एक्सरसाइज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। इन 8 आसान बदलावों को आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

Read Next

प्रदूषण में खुलकर सांस लेने के लिए डाइट में शामिल करें न्यूट्रिशन से भरपूर ये फूड्स, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer