Doctor Verified

लगातार पेट फूलना हो सकता है गैस्ट्रोपैरिसिस की समस्या का संकेत, जानें इसके लक्षण

कुछ लोगों को अक्सर पेट फूलने या मितली की समस्या होती है। यह पेरशानी गैस्ट्रोपैरेसिस की ओर संकेत करती हैं। आगे जानते हैं कि इस समस्या में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लगातार पेट फूलना हो सकता है गैस्ट्रोपैरिसिस की समस्या का संकेत, जानें इसके लक्षण


Gastroparesis in Hindi: कुछ लोगों को खाना खाने के बाद या सुबह से ही अक्सर पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में व्यक्ति को किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही, पेट फूलने के कारण हर समय अहसजता महसूस होती है। इसकी वजह से व्यक्ति को बैचेनी और मितली की समस्या भी हो सकती है। दरसअल, बार-बार पेट फूलना (bloating) गैस्ट्रोपैरेसिस का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में पेट सामान्य रूप से भोजन को खाली नहीं कर पाता है। ऐसे में आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे की पेट फूलने की समस्या झेलनी पड़ती है। डॉक्टर का कहना है कि इस समस्या में पेट की मांसपेशियां भोजन को आगे की ओर ले जाने में देरी करती है। इस लेख में मणिपाल अस्पताल के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सुजॉय मैत्रा से जानते हैं कि गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या में क्या लक्षण (Symptoms of Gastroparesis) दिखाई देते हैं। 

गैस्ट्रोपैरेसिस के क्या लक्षण होते हैं? 

जिन लोगों की पेट की सर्जरी हुई हो या जिन्हें एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है, उनको गैस्ट्रोपेरेसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल इसके सटिक कारणों का पता नहीं लगाया गया है। लेकिन, डायबिटीज भी इस समस्या का कारक (Diabetic Gastroparesis) बन सकती है। इस समस्या में वेगस नर्व प्रभावित होती है। वेगस नर्व (Vagus Nerve) पेट की मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करती है। जब यह नर्व डैमेज होती हैं, तो पेट की मांसपेशियां सिकुड़ (Muscles Contraction) नहीं पाती हैं, इससे भोजन पेट से बाहर निकलकर छोटी आंत में नहीं जा पाता है। इस देरी की वजह से गैस्ट्रोपैरेसिस होता है। गैस्ट्रोपैरेसिस  के संभावित कारकों में डायबिटीज, इंफेक्शन और पेट की सर्जरी को शामिल किया जाता है। आगे जानते हैं गैस्ट्रोपैरेसिस के लक्षण के बारे में 

पेट में भारीपन महसूस होना (Bloating)

गैस्ट्रोपैरेसिस का सबसे आम लक्षण है, पेट में भारीपन महसूस होना। इस स्थिति में भोजन पेट में लंबे समय तक रहता है और ठीक से पचता नहीं है, जिससे पेट में भारीपन महसूस होता है। यह स्थिति खाने के बाद खराब हो जाती है। 

gastroperesis in hindi

मितली और उल्टी होना (Vomitting)

गैस्ट्रोपेरिस से प्रभावित लोगों को अक्सर मितली और उल्टी होती है। पेट में भोजन के धीमे से पचने के कारण, यह असुविधाजनक होता है और व्यक्ति को उल्टी आने इच्छा होती है। उल्टी में अक्सर खाया गया भोजन दिखता है जो पूरी तरह से पचा नहीं होता है। यह एक गंभीर संकेत हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर रहा है।

पेट दर्द और जलन होना (Stomach Pain)

गैस्ट्रोपेरिस के कारण पेट में दर्द (stomach pain) और जलन महसूस हो सकती है। यह दर्द सामान्यत: भोजन के बाद होता है, जब पेट के अंदर खाना लंबे समय तक रहता है। पेट की मांसपेशियों की कमजोरी के कारण भोजन पेट में रुक जाता है, जिससे दर्द और जलन होती है। 

भूख न लगना (Loss of Appetite)

गैस्ट्रोपेरिस से पीड़ित व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल, पेट में भोजन के धीमी गति से पाचन के कारण व्यक्ति को भूख नहीं लगती और खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। यह स्थिति वजन घटाने का कारण बन सकती है। 

एसिडिटी और अपच की समस्या (Acidity)

गैस्ट्रोपेरिस से ग्रस्त लोगों में अक्सर एसिडिटी और अपच की समस्या होती है। पेट में भोजन के लंबे समय तक रुकने के कारण गैस और एसिड बनने लगता है, जिससे एसिडिटी और अपच (Indigestion) की समस्या होती है। यह स्थिति अत्यधिक असुविधाजनक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपका पेट हमेशा रहता है टाइट तो इस समस्या का हो सकते हैं शिकार, जानें इलाज का तरीका

Sign of Gastroparesis: गैस्ट्रोपेरिस पाचन संबंधी एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो आपकी लाइफस्टाइल को प्रभावित करती है। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस दौरान ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। 

Read Next

क्या ज्यादा मीठा खाने से त्वचा में कोलेजन कम होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer