एवोकाडो को सुपरफूड माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा, हार्ट और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यही वजह है कि एवोकाडो स्मूदी, सैंडविच, सलाद और टोस्ट का एक आम हिस्सा बन चुका है, खासकर फिटनेस और वेट लॉस चाहने वालों की डाइट में। लेकिन जो चीज जरूरत से ज्यादा खाई जाए, वो नुकसान भी कर सकती है- यह बात एवोकाडो पर भी लागू होती है। बहुत से लोग यह मानकर रोजाना एक से ज्यादा एवोकाडो खा लेते हैं, कि इससे उनकी सेहत और निखरेगी, लेकिन हकीकत में इससे शरीर में पाचन और मिनरल बैलेंस गड़बड़ा सकता है। दरअसल, हर चीज की एक तय लिमिट होती है और अगर उसे क्रॉस किया जाए, तो फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की मानें, तो एवोकाडो को विदेश से लाया जाता है और जो चीज हमारे आसपास नहीं उगती या मिलती है, वो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं हो सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि ज्यादा एवोकाडो खाने से शरीर को कौन-से 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं और क्यों संतुलित मात्रा में इसका सेवन ही सेहत के लिए बेहतर है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. पाचन समस्याएं हो सकती हैं- Avocado Cause Digestive Discomfort
एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर लेने से ब्लोटिंग, गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर उन लोगों को, जिनकी डाइजेस्टिव सिस्टम पहले से सेंसिटिव हो। इसलिए एवोकाडो का संतुलित सेवन जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में एवोकाडो खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कुछ सावधानियां
2. एवोकाडो में पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होती है- Excess Potassium
एवोकाडो में पोटैशियम भरपूर होता है, जो हार्ट और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ज्यादा पोटैशियम लेने से शरीर में हाइपरकलेमिया हो सकता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और अनियमित दिल की धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह खासकर किडनी के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
3. एलर्जी की संभावना हो सकती है- Avocado Cause Allergic Reactions
कुछ लोगों को एवोकाडो से एलर्जी हो सकती है, खासकर जिन्हें लेटेक्स एलर्जी होती है। इनके लिए ज्यादा एवोकाडो खाना खुजली, स्किन रैशेज, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में एवोकाडो से पूरी तरह बचना ही बेहतर होता है।
4. माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है- Migraine Trigger
एवोकाडो में टायरामीन (Tyramine) नामक तत्व होता है, जो माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए ट्रिगर का काम कर सकता है। इससे सिरदर्द बढ़ सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो आपको उल्टी की शिकायत हो सकती है।
5. ब्लड थिनिंग में रुकावट आ सकती है- Interference with Blood Thinners
एवोकाडो विटामिन-के से भरपूर होता है। अगर कोई व्यक्ति खून पतला करने वाली दवाएं ले रहा है और साथ में ज्यादा एवोकाडो खा रहा है, तो इन दवाओं का असर कम हो सकता है। इससे खून का गाढ़ापन बढ़ने और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है।
एवोकाडो पोषण से भरपूर है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। रोजाना आधा या एक एवोकाडो खाना काफी होता है, खासकर अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रख रहे हों। जरूरत से ज्यादा सेवन फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
एवोकाडो कब नहीं खाना चाहिए?
अगर आपको लेटेक्स एलर्जी है, लिवर की समस्या है या ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, तो एवोकाडो से परहेज करें। ज्यादा सेवन से गैस या दस्त भी हो सकते हैं।एक दिन में कितने एवोकाडो खाने चाहिए?
स्वस्थ व्यक्ति को दिन में आधा से एक एवोकाडो खाना पर्याप्त होता है। इससे आपको हेल्दी फैट, फाइबर और पोषक तत्व मिलते हैं और वो भी बिना कैलोरीज बढ़ाए।एवोकाडो की तासीर कैसी होती है?
एवोकाडो की तासीर ठंडी मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मियों में फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से पाचन बिगाड़ सकता है।