Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

बालों से अंडे की गंध कैसे निकालें? ट्राई करें ये कारगर घरेलू नुस्खे

How to remove egg smell from hair: सर्दियों में ड्राई हेयर की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और कुछ लोग बालों के झड़ने से भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप उन लोगों में हैं जो बालों में अंडा लगाते हैं तो जानें सिर से अंडे की गंध कैसे निकालें। 

How to remove egg smell from hair: अगर आपके तेजी से झड़ रहे हैं या दोमुंहे होकर खराब हो रहे हैं तो अंडे का इस्तेमाल आपके बालों के लिए बेहद कारगर हो सकता है। दरअसल, अंडे बालों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड प्रदान करते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं, चमक बढ़ाते हैं और स्कैल्प को पोषण देते हैं। लोग अंडे को जैतून के तेल या दही जैसी अन्य सामग्री के साथ फेंटकर DIY हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया करते हैं। यह उपचार बालों का टूटना कम करने, उनकी लोच में सुधार करने और रूखे बालों को नमी प्रदान करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप ऐसे भी बालों में अंडे को लगा लें तो आपके बाल तेजी से मुलायम और सिल्की बन सकते हैं लेकिन बहुत से लोग अंडा लगाने के बाद बालों से आने वाली गंध से परेशान हो जाते हैं? ऐसी स्थिति में क्या करें (balo se ande ki smell kaise hataye) जानते हैं डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली से।

बालों से अंडे की गंध कैसे निकालें-balon mein se ande ki smell kaise hataye?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि अंडे लगाने के बाद बालों में गंध रह जाना आम बात है क्योंकि एग व्हाइट और योक में सल्फर कंपाउंड होते हैं। गंध हटाने के लिए सबसे जरूरी है कि

  • - बाल धोते समय गर्म पानी न इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी अंडे को स्कैल्प पर पकड़ा हुआ सा कर देता है और स्मेल और बढ़ जाती है।
  • - हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और उसके बाद सिरके या नींबू के पानी से रिंस करें, इनकी प्राकृतिक एसिडिटी सल्फर की गंध को तुरंत खत्म कर देती है।
  • -इसके अलावा बालों को वॉश करके समय आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इस गंध को कम करने में मददगार है।
  • -साथ ही टी-ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें शैम्पू में मिलाने से भी स्मेल कम होती है और बालों में फ्रेशनेस आती है।

इसे भी पढ़ें: बाल धोते समय ये 5 गलतियां बन सकती हैं गंजेपन का कारण, बदलें अपनी ये आदतें

बालों से अंडे की गंध निकालने के लिए लगाएं ये मास्क

दही, कॉफी या एलोवेरा जेल का पैक लगाने से भी एग की स्मेल जल्दी हट जाती है क्योंकि ये स्कैल्प को साफ करते हैं और बदबू को न्यूट्रलाइज करते हैं। तो आपको करना ये है कि एक जब आप अंडे को बालों में लगा लें तो इसके बाद दही में कॉफी और एलोवेरा जेल मिलाकर फेंट लें और इसका एक क्रीमी टैक्सचर बना लें। अब इसे बालों में लगाएं जिससे बालों से अंडे की गंध निकल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बेसन, एलोवेरा जेल और शहद के इस्तेमाल से स्किन को मिलते हैं कई लाभ

अंडा बालों के लिए पोषक होता है, लेकिन उसके बाद सही तरीके से वॉश न करने पर ही गंध रहती है। सही रिंसिंग और प्राकृतिक एसिडिक रिंस के साथ बदबू पूरी तरह हट जाती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

तो इन टिप्स को अपनाकर देखें जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ अंडे की गंध को निकालने में मददगार है।

Read Next

सर्दियों में ड्राई स्कैल्प की समस्या से हैं परेशान, विटामिन ई और ओमेगा फैट्स से भरपूर ये तेल आएंगे काम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 12:56 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 08, 2025 12:56 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content