Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

लंबे बालों की देखभाल कैसे करें? जानें एक्सपर्ट से

Long Hair Care Tips: अक्सर लोगों को लंबे बालों की देखभाल करने में दिक्कत आती है। परेशान होकर वे एक समय बाद अपना हेयर कट करा लेते हैं। आप ऐसा न करें। लंबे बालों की केयर करने के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं।

आपने देखा होगा कि कई महिलाएं लंबे बाल नहीं रखती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लंबे बालों की केयर कैसे की जाए? हालांकि, हाल के सालों में ऐसे पुरुषों की संख्या भी काफी बढ़ी है, जो लंबे बाल रखना पसंद करते हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आता है कि लंबे बालों की केयर कैसे की जाए, तो परेशान न हों। इस लेख में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि लंबे बालों की प्रॉपर केयर कैसे की जा सकती है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।

लंबे बालों की देखभाल कैसे करें?- How To Take Care Of Long Hair

how to take care of long hair 01 (13)

1. नियमित रूप से हेयर वॉश करेंः जिन लोगों के लंबे बाल हैं, वे नियमित रूप से हेयर वॉश करने से बचते हैं। इससे बालों में गंदगी चिपक जाती है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो, तो बेहतर है कि आप सप्ताह में कम से कम दो बार हेयर वॉश करें। अपने स्कैल्प को सूट करने वाला शैंपू ही यूज करें। CDC के अनुसार बालों की सही केयर करने और हाइजीन का ध्यान रखने से बालों से जुड़ी समस्या कम होती है और बाल हेल्दी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे बालों के ल‍िए रोज फॉलो करती हूं दादी के ह‍ेयर केयर ट‍िप्‍स, आप भी ऐसे करें फॉलो

2. कंडीशनर अप्लाई करेंः लंबे बालों के लिए हेयर वॉश करना काफी नहीं होता है। उन्हें हेयर वॉश करने के बाद हर बार कंडीशनर भी अप्लाई करना चाहिए। कंडीशनर लगाने से बालों की चमक बढ़ती है और रूखापन कम होता है। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो बेहतर होगा कि आप मॉइस्चराइजर युक्त कंडीशनर यूज करें। American Academy Of Dermatology Association के अनुसार बालों पर कंडीशनर लगाना जरूरी होता है। इससे बाल मॉइस्चराइज होते हैं और उनके उलझने का रिस्क कम होता है।

3. बालों को रब न करेंः अक्सर महिलाएं लंबे बालों को धोने के बाद तौलिए की मदद से जोर-जोर से रब करती हैं। यह तरीका सही नहीं है। ध्यान रखें कि गीले बाल कमजोर होते हैं। अगर आप उन्हें जोर-जोर से तौलिए से रगड़ेंगे, तो बालों का टूटने का रिस्क बढ़ जाता है। बालों को नेचुरली सूखने दें।

4. सही कंघी का यूज करेंः विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि गीले बालों को कंघी करने से बचें। बाल सूखने पर चौड़े दांत वाली कंघी से कॉम्ब करें। अगर बाल उलझे हुए हैं, तो धीरे-धीरे बालों को सुलझाएं। इससे बालों के टूटने का रिस्क कम हो जाता है।

5. बालों की नाइट केयर करेंः बहुत जरूरी है कि आप रात को सोने से पहले बालों को अच्छी तरह चोटी बांधकर सोएं। खुले बाल तकिए में रगड़ लगने की वजह से टूट सकते हैं। हां, यह भी ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट न बनाएं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आपका पिलो कवर का फैब्रिक भी बालों की हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 आदतें, मजबूत भी बनेंगे बाल

एक्सपर्ट की सलाह

itching in scalp after hair wash causes  01 (11)

अगर आप लंबी और मोटी चोटी चाहते हैं, तो बालों की केयर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सिर्फ सही हेयर केयर रूटीन काफी नहीं होता है। इसके साथ-साथ आपको कुछ उपाय भी अपनाने चाहिए, जैसे-

  • रेगुलर बालों की ट्रिमिंग करवाएं।
  • नियमित रूप से बालों की हेयर ऑयलिंग करें।
  • पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, डी और आयरन का सेवन जरूर करें।
  • हेयर हीट टूल का इस्तेमाल कम से कम करें।
  • हेयर स्टाइलिंग करते वक्त सावधानी बरतें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि लंबे बालों की केयर करना बहुत मुश्किल नहीं है। नियमित रूप से हेयर वॉश करें, बालों की ऑयलिंग करें, स्कैल्प की केयर करें और कंडीशनर लगाना न भूलें। इससे बाल मजबूत होंगे और शाइन भी बढ़ेगी। विशेषज्ञ यह सलाह भी देते हैं कि नियमित रूप से हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को भी फॉलो करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अच्छे लंबे बालों के लिए क्या करना चाहिए?

    अच्छे बालों के लिए हेल्दी डाइट लें, स्कैल्प की मसाज करें और सही शैंपू-कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 
  • शैंपू में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं?

    अच्छे और घने बाल पाने के लिए आप शैंपू में एलोवेरा जेल, शहद, गुलाबजल, नारियल तेल, अरंडी का तेल मिक्स करके लगा सकते हैं।
  • लंबे बालों के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?

    लंबे बाल पाना चाहते हैं, तो आप नारियल तेल, रोजमेरी ऑयल, आंवले का तेल, बादाम का तेल और बादाम के तेल से सिर की चंपी कर सकते हैं। जो भी तेल आपके स्कैल्प को सूट करे, उसे ही यूज करें।

Read Next

बाल धोने के बाद भी सिर पर खुजली होती है? जानें इसके 5 बड़े कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 24, 2026 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 24, 2026 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 24, 2026 12:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content