Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

बाल झड़ रहे हैं तो ऐसे इस्तेमाल करें आंवला-शिकाकाई, आयुर्वेदाचार्य से जानें हेयर पैक बनाने का तरीका

बाल झड़ने की दिक्कत से महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। मानसून में तो खासतौर पर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में आंवला और शिकाकाई का हेयर पैक बालों के लिए फायदेमंद है।

आजकल बालों का झड़ना सिर्फ उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र में भी कई लोग बालों के ज्यादा टूटने, पतले होने और हेयरलाइन में बदलाव की शिकायत करते हैं। मानसून में तो लोगों को तेजी से बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। कई लोगों को बाल झड़ने की समस्या लंबे समय तक स्ट्रेस, नींद पूरी न होना, डाइट में न्यूट्रिशन की कमी, हार्मोनल बदलाव और कुछ मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकती है। आमतौर पर देखा गया है कि बहुत से लोग बालों के लिए आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करते हैं। क्या बालों के लिए आंवला और शिकाकाई असरदार होता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल लंबे समय से बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। बालों को सेहतमंद रखने के लिए लोगों को न्यूट्रिशन, नींद, डाइजेशन और स्ट्रेस का भी ध्यान रखना चाहिए।

आंवला को बालों के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है?

Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “आंवला को भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई न्यूट्रिशन होते हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि आंवला बालों की जड़ों को पोषण देने, समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने और स्कैल्प को सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है।”

Journal of Ethnopharmacol के मुताबिक, इस रिसर्च में महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या फीमेल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (FAGA) पर आंवले के फल से बने एक ओरल सिरप को देकर जांच की गई। इसमें 60 महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें 30 महिलाओं के एक ग्रुप को 12 हफ्ते के लिए दिन में तीन बार आंवला सिरप दिया गया, जबकि दूसरे ग्रुप को नहीं दिया गया। 12 हफ्ते बाद महिलाओं के बालों को चेक किया गया, तो पाया कि आंवला सिरप देने वाले ग्रुप में बालों के झड़ने के इलाज में मदद मिली और बालों का विकास भी बढ़ा।

बालों के लिए शिकाकाई कैसे फायदेमंद है?

Dr. Chetan Sharma ने कहा, “आयुर्वेद में शिकाकाई को बालों का फल कहा जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से बालों और स्कैल्प की सफाई में मदद करता है। साथ ही शिकाकाई, बालों के नेचुरल तेल को बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं हटाता। इसलिए इसके रेगुलर इस्तेमाल से डैंड्रफ, खुजली और बालों के टूटने की समस्या में फायदा मिल सकता है।”

hair loss amla nad shikakai

यह भी पढ़ें- ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

आंवला और शिकाकाई को साथ लगाना कितना फायदेमंद?

Dr. Chetan Sharma के अनुसार, आमतौर पर आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल एक साथ किया जाता है। आंवला को बालों की देखभाल से जोड़ा जाता है, जबकि शिकाकाई को सिर के स्कैलप की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए दोनों को मिलाकर बनाया गया हेयर पैक बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ लोगों को यह भी समझना जरूरी है कि बाल झड़ने के हर कारण पर आंवला-शिकाकाई का असर एक जैसा नहीं होता। अगर किसी को आयरन की कमी, थायराइड, हार्मोनल बदलाव या एलोपेशिया की समस्या है, तो सिर्फ हेयर पैक लगाने से परेशानी दूर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण हो जाता है।”

आंवला-शिकाकाई हेयर पैक कैसे बनाएं?

Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि अगर किसी के भी स्कैल्प पर आंवला और शिकाकाई का हेयर पैक सूट करता है, तो इसे ऐसे बनाया जा सकता है। सबसे पहले इसे हफ्ते में एक बार ही इस्तेमाल करके देखें। अगर लगाने के बाद खुजली, जलन या स्कैल्प पर बहुत ज्यादा ड्राईनेस महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, पेस्ट को आंखों से बचाकर लगाएं।

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर लें।
  • इसमें करीब 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाएं।
  • जरूरत के हिसाब से पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से लगाएं।
  • करीब 15 से 20 मिनट बाद अच्छी तरह धो लें।
  • शुरुआत में हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करके देखें।

आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Dr. Chetan Sharma लोगों को सलाह देते हैं कि आयुर्वेद में स्वस्थ बालों के लिए सिर्फ बाहरी इलाज ही नहीं, बल्कि बैलेंस्ड डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस कंट्रोल और डाइजेशन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। बालों की देखभाल के लिए आंवला और शिकाकाई अच्छा नेचुरल ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी उतना ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें- तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

निष्कर्ष
Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि आंवला और शिकाकाई बालों को झड़ने से तो नहीं रोकते, लेकिन बालों की देखभाल के लिए दोनों फायदेमंद होते हैं। अगर बालों का झड़ना किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हो रहा है, तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। इसलिए बालों को सेहतमंद रखने के लिए आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या गीले बालों में आंवला-शिकाकाई का पैक लगाया जा सकता है?

    नहीं, इसे हमेशा हल्के, सूखे और साफ बालों में लगाना चाहिए। अगर बालों में बहुत ज्यादा तेल लगा हो, तो पैक का पोषण जड़ों तक सही से नहीं पहुंच पाता। इसलिए पैक लगाने से पहले बाल साफ होने चाहिए।
  • क्या डैंड्रफ (रूसी) की समस्या दूर करने के लिए भी यह पैक काम करता है?

    हां, अगर स्कैल्प में डैंड्रफ या खुजली है, तो इस पेस्ट में 1 चम्मच नीम का पाउडर मिला लें। शिकाकाई और नीम के एंटी-फंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन को पूरी तरह साफ कर देते हैं।

Read Next

बारिश के मौसम में नाश्ते से डिनर तक क्या खाएं? आयुर्वेदाचार्य से जानें मानसून का पूरा डाइट प्लान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 17, 2026 19:19 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content