आज के समय में हेयर फॉल की समस्या बहुत ज्यादा आम हो चुकी है। महिला हो या फिर पुरुष दोनों ही बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। वर्तमान में खराब खानपान, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और गलत हेयर केयर रूटीन हेयर फॉल का बड़ा कारण बन रहे हैं। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स लेने के साथ-साथ घरेलू नुस्खों को भी अपना रहे हैं। आयुर्वेद में त्रिफला और शिकाकाई को बालों और स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि झड़ते बालों की समस्या से राहत के लिए त्रिफला और शिकाकाई का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए?
बालों के लिए त्रिफला और शिकाकाई के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि त्रिफला और शिकाकाई दोनों ही बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। त्रिफला आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर तैयार होता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के गुण होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या को कम करने और बालों की चमक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, शिकाकाई भी बालों के लिए एक नेचुरल हेयर क्लींजर के रूप में काम करता है। यह स्कैल्प की सफाई करते हुए बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी और चिपचिपाहट के मौसम में कौन सा हेयर ऑयल है सबसे हल्का और असरदार?
त्रिफला और शिकाकाई का हेयर पैक कैसे बनाएं?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों के झड़ने की समस्या में त्रिफला और शिकाकाई का हेयर पैक काफी उपयोगी माना जाता है। इसे बनाने के लिए
सामग्री
- त्रिफला पाउडर- 1 चम्मच
- शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच
- गुनगुना पानी- जरूरत के अनुसार
बनाने का तरीका
- दोनों पाउडर को एक बाउल में मिलाएं
- इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं।
- 20 से 30 मिनट बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 1 से 2 बार आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल अपने बालों में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी और मजबूत बालों के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए ये असरदार टिप्स
त्रिफला-शिकाकाई हेयर वॉश
आप त्रिफला और शिकाकाई का इस्तेमाल हेयर वॉश के रूप में भी कर सकते हैं। इनसे हेयर वॉश करने के लिए 1-1 चम्मच त्रिफला और शिकाकाई पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और फिर इससे बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धो लें। यह पानी स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ बालों को पोषण देने में भी मदद करता है।
निष्कर्ष
त्रिफला और शिकाकाई आयुर्वेद में ऐसे नेचुरल तत्व हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर बालों के झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है या लंबे समय से बनी हुई है तो किसी हेयर एक्सपर्ट से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
कौन सी बीमारी में बाल झड़ते हैं?
थायराइड, एलोपेसिया एरीटा, PCOS, गंभीर इंफेक्शन और ज्यादा मानसिक तनाव या डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बाल तेजी से झड़ते हैं।किसकी कमी से हेयर फॉल होता है?
शरीर में आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12, जिंक, बायोटिन और प्रोटीन की कमी होने से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 18, 2026 10:57 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 18, 2026 10:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta